Begin typing your search above and press return to search.

जवान ने खुद को गोली मारी : बस्तर में तैनात एक और जवान ने की खुदकुशी…. तड़के साढ़े चार बजे बैरक से निकलकर मार ली खुद को गोली…. STF का था जवान

जवान ने खुद को गोली मारी : बस्तर में तैनात एक और जवान ने की खुदकुशी…. तड़के साढ़े चार बजे बैरक से निकलकर मार ली खुद को गोली…. STF का था जवान
X
By NPG News

दंतेवाड़ा 12 मार्च 2020। बस्तर में जवानों की खुदकुशी का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। गुरुवार की तड़के दंतेवाड़ा STF के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। इस घटना में मौके पर ही जवान की मौत हो गयी। जवान का नाम रामराम स्वामी है, जो राजस्थान के सीकर का रहने वाला था। एसपी अभिषेक पल्लव ने इस घटना की पुष्टि की है। हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक जवान पिछले कुछ दिनों से बेहद परेशान था। इससे पहले नारायणपुर में भी एक जवान ने खुद को गोली मार ली थी।

लिहाजा परिवारिक विवाद को इस पूरी घटना की वजह माना जा रहा है। परिवार को इस हादसे की खबर दे दी गयी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को राजस्थान रवाना करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक होली के दिन से ही वो लगातार फोन पर किसी से बातें कर रहा था। साथियों से उसने इस मामले में कुछ शेयर भी नहीं किया था।

इधर आत्महत्या के पहले फोन को फार्मेट भी कर दिया था, लिहाजा जवान के काल डिटेल अभी तक सामने नहीं आ पाये हैं। जवान अरनपुर थाना क्षेत्र के नक्सलग्रस्त इलाके के पोटाली कैंप में तैनात था। वो एसटीएफ 20 नंबर का जवान बताया जा रहा है। जवान ने खुद के सर्विस रिवाल्वर से ही फायर किया है।

Next Story