Begin typing your search above and press return to search.

जवान शहीद : नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट….एक हेड कांस्टेबल हुआ शहीद, एक गंभीर हालत में रायपुर रेफर

जवान शहीद : नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट….एक हेड कांस्टेबल हुआ शहीद, एक गंभीर हालत में रायपुर रेफर
X
By NPG News

बीजापुर 18 मई 2021। बस्तर से नक्सल हमले से जुड़ी एक बड़ी खबर आयी है। नक्सली हमले में एक जवान के शहीद होने की खबर है। घटना बीजापुर के कुटरू थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

शहीद जवान का नाम थलेंद्र कुमार नायक है, जो प्रधान आरक्षक था। घटना कुटरू थाना क्षेत्र के अम्बेली की बतायी जा रही है। गंभीर रूप से घायल जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया है। घायल जवान का नाम अमर कुमार ठाकुर बताया जा रहा है।

Next Story