Begin typing your search above and press return to search.

एजाज खान के बर्ताव पर भड़के जैस्मीन भसीन के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी…

एजाज खान के बर्ताव पर भड़के जैस्मीन भसीन के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी…
X
By NPG News

मुंबई 10 दिसंबर 2020। अली गोनी ने बिग बॉस-14 कंटेस्टेंट एजाज खान पर उनके बर्ताव को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, शो में एक टास्क के दौरान एजाज खान लगातार जैस्मीन को परेशान कर रहे थे। एजाज ने जैस्मीन को उनके बचकाने स्वभाव को लेकर भी चिढ़ाया। वहीं कश्मीरा शाह के नॉमिनेशन से डरने पर उनका मजाक उड़ाया है।

एक ट्वीट में अली ने लिखा- ‘चाचा कुछ ज्यादा ही भावुक हो रहे हैं कोई बताओ ये लास्ट वीक नहीं है।’ वहीं दूसरी ओर कश्मीरा अपने फ्रेंड्स एजाज, अर्शी और मनु से उन्हें नॉमिनेशन से बचाने के लिए कहती हैं। कश्मीरा का मानना है कि अगर वह नॉमिनेशन में आईं तो वह घर से बेघर हो जाएंगी।

इतना ही नहीं कश्मीरा ने अपनी टीम (जैस्मीन, रुबीना और विकास) पर टास्क में शानदार प्रदर्शन नहीं करने का आरोप लगाया। कश्मीरा ने कहा कि वह लोग अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के कारण शो से बाहर नहीं होंगे। इस दौरान कश्मीरा काफी इमोशनल भी नजर आईं। कश्मीरा का मजाक उड़ाते हुए अली गोनी ने लिखा- ‘ये काश दीदी को इतना खौफ है जैस्मीन और रुबीना के फैन्स से।’

Next Story