Begin typing your search above and press return to search.

जरही सहायता केंद्र खुलेगा : जरही सहायता केंद्र के लिए ASI समेत तीन आरक्षक और दो नगर सैनिक के पदस्थापना आदेश जारी

जरही सहायता केंद्र खुलेगा : जरही सहायता केंद्र के लिए ASI समेत तीन आरक्षक और दो नगर सैनिक के पदस्थापना आदेश जारी
X
By NPG News

सूरजपुर,1 सितंबर 2021। अब तक भटगांव का हिस्सा रहे जरही में पुलिस सहायता केंद्र खुलने जा रहा है। इस सहायता केंद्र के लिए पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए है।
कप्तान भावना गुप्ता ने जरही सहायता केंद्र के लिए महिला ASI समेत तीन आरक्षक और दो नगर सैनिकों की पदस्थापना का आदेश जारी किया है। नगर सैनिकों में दोनों महिलाएं ही हैं।
भटगांव थाना बेहद विस्तार लिए हुए हैं और SECL ईलाके के साथ साथ बड़ा ग्रामीण इलाक़ा भी इसी के अंतर्गत आता है। जरही अंबिकापुर बनारस मार्ग पर मौजुद है। यहाँ सहायता केंद्र खोले जाने की लंबे समय से माँग थी।

Next Story