Begin typing your search above and press return to search.

जान्हवी कपूर ने शेयर कीं बोल्ड तस्वीरें, ऐसे-ऐसे कमेंट से ट्रोल करने लगे यूजर्स……

जान्हवी कपूर ने शेयर कीं बोल्ड तस्वीरें, ऐसे-ऐसे कमेंट से ट्रोल करने लगे यूजर्स……
X
By NPG News

मुंबई 10 अप्रेल 2021। कोरोना के कारण साल 2020 लोगों के लिए काफी बुरा रहा और इसका कहर अभी भी जारी है। फैलती महामारी और लॉकडाउन के कारण लोगों को घरों में कैद रहना पड़ा। अब लोग इस मुश्किल समय में रिलैक्स करना चाहते हैं। इसलिए सभी अपने-अपने हिसाब से जिंदगी एंजॉय करने की जुगत में लगे हैं। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। आजकल ‘धड़क’ अभिनेत्री जान्हवी कपूर को मालदीव में वैकेशन का मजा लेते देखा जा रहा है। लेकिन अपने इस खास समय में भी वो फैंस को नहीं भूली हैं। मालदीव्स के खूबसूरत व्यू से एक से बढ़कर एक तस्वीरें फैंस के लिए शेयर कर रही हैं।अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने शुक्रवार को अपनी स्मिमसूट वाली तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया था। अब उन्होंने एक बार फिर से कुछ लेटेस्ट तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसे देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं। इन फोटोज में श्रीदेवी की बेटी की खूबसूरती देखते ही बन रही है। बोल्ड फ्लोरल ड्रेस पहने अभिनेत्री ने खुद को कैप्शन में आईलैंड गर्ल बताया है। समर कलर वाले कपड़े और खुले बालों में जान्हवी काफी आकर्षक लग रही हैं। साथ ही उनका कैमरे में देखने का अंदाज किसी को भी दीवाना बना सकता है।


जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और दिल खोलकर लाइक बटन दबा रहे हैं। साथ ही उन्होंने खूब सारी प्रतिक्रियाएं भी दे रखी हैं। इतना ही नहीं उनकी मालदीव वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। घंटे भर के अंदर लाखों लाइक्स मिल गए।अभिनेत्री जान्हवी कपूर की इन फोटोज पर बॉलीवुड स्टार किड्स के कमेंट भी देखे जा सकते हैं। सभी उनके स्टाइल की दाद दे रहे हैं। जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर ने भी इसपर कमेंट किया और लिखा ‘जल परी का एहसास’।


इसके अलावा अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने भी प्रतिक्रिया दी है।वहीं कुछ लोगों को अभिनेत्री का ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया और वो अजीब कमेंट्स करते दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा कि ‘इतनी अश्लील तस्वीर क्यों पोस्ट करती हो। एक अन्य ट्रोलर ने लिखा ‘तुम अभी भी बच्ची लगती हो।’ इसके अलावा एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि ‘बहुत गंदा बहुत।’ वहीं, एक अन्य ने कहा कि ‘श्रीदेवी का नाम खराब कर रही है।’

Next Story