Begin typing your search above and press return to search.

जशपुर में जय जूदेव.. भाजपा का ज़िला पंचायत पर क़ब्ज़ा बरकरार.. कांग्रेस को चार पर रोका.. 1 निर्दलीय भी जीता.. ट्रायबल कमिशन के अध्यक्ष साय की बहू हारी..

जशपुर में जय जूदेव.. भाजपा का ज़िला पंचायत पर क़ब्ज़ा बरकरार.. कांग्रेस को चार पर रोका.. 1 निर्दलीय भी जीता.. ट्रायबल कमिशन के अध्यक्ष साय की बहू हारी..
X
By NPG News

जशपुर,4 फ़रवरी 2020। जशपुर में ज़िला पंचायत पर भाजपा का केसरिया झंडा ही फहराते रहेगा। ‘ना खाता ना बही, जो कहे जूदेव वो है सही’ वाली कहावत फ़िर चरितार्थ हो गई है। मौजुदा जो आंकडे हैं उसने 14 सदस्यीय ज़िला पंचायत में 9 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है।
ज़िला पंचायत क्षेत्रों को जबकि विधानसभा क्षेत्र के साथ जोड़कर देखें तो तीन विधानसभाओं में ज़िला पंचायत मौजूद है। जशपुर विधानसभा में पाँच, कुनकुरी विधानसभा में पाँच और पत्थलगांव विधानसभा में चार ज़िला पंचायत क्षेत्र हैं। तीनों ही विधानसभा में कांग्रेस का क़ब्ज़ा है।
लेकिन ज़िला पंचायत में कांग्रेस का यह जादू जलवा जार जार बिखर गया है। जशपुर विधानसभा की पांच ज़िला पंचायत सीटें भाजपा के खाते दर्ज हुई हैं,कुनकुरी में तीन पर भाजपा को जीत मिली है जबकि कांग्रेस को केवल एक पर जीत मिली है, वहीं एक निर्दलीय ने भी जीत दर्ज की है।पत्थलगांव में कांग्रेस को तीन सीटें मिली हैं जबकि भाजपा को एक पर जीत हासिल हुई है।
ज़िला पंचायत के चुनाव में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय की बहू साधना चुनाव हार गई हैं, वे फरसाबहार से दांव आज़मा रही थीं, इसी इलाक़े से भाजपा की मौजूदा सांसद गोमती साय ज़िला पंचायत सदस्य थीं।पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय के साले सालिक साय ने जरुर जीत दर्ज की है।

Next Story