
मुंबई 22 मार्च 202। बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैन्स के साथ अपने फोटोज और वीडियोज साझा करती हैं। वहीं जाह्नवी फैन्स के साथ इंटरेक्ट करते हुए कई बार उनके सवालों के जवाब भी देती है, लेकिन ऐसे में कई बार कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कुछ बेतुके सवाल कर देते हैं। दरअसल हाल ही में जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स के सवालों के जवाब दिए। जाह्नवी कपूर के फैन्स ने कई अलग अलग तरह के सवाल अभिनेत्री से पूछे। ऐसे में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- क्या हम किस (Kiss) कर सकते हैं?

जाह्नवी कपूर ने दिया सीधा जवाब
जाह्नवी कपूर ने इस सोशल मीडिया यूजर के सवाल को न तो अनदेखा किया और न ही कोई घुमाफिर कर जवाब दिया। जाह्नवी कपूर ने एक दम सीधे तौर पर उसको मना करते हुए नहीं लिख दिया। अब जाह्नवी कपूर का ये अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और वो अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं।बता दें कि जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। ईशान खट्टर के साथ जाह्नवी कपूर की जोड़ी फैन्स को अच्छी लगी। इसके बाद जाह्नवी कपूर एक ओटीटी सीरीज में भी नजर आईं और उसके बाद वो फिल्म गुंजन सक्सेना- द कार्गिल गर्ल में अपना दम दिखाती दिखीं। याद दिला दें कि हाल ही में जाह्नवी कपूर की फिल्म रूही रिलीज हुई है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा अहम किरदारों में हैं। वहीं जल्दी ही जाह्नवी कपूर फिल्म गुड लक जैरी में नजर आएंगी।
View this post on Instagram
