Begin typing your search above and press return to search.

6 राशियों के लिए होगा खास, लाभ मिलने की प्रबल संभावना…जानिए वृष-मीन के लिए कैसा रहेगा आज का राशिफल…

6 राशियों के लिए होगा खास, लाभ मिलने की प्रबल संभावना…जानिए वृष-मीन के लिए कैसा रहेगा आज का राशिफल…
X
By NPG News

रायपुर 16 जून 2021. हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको आपके द्वारा किए गए कार्यों में कुछ विलंब हो सकता है और आपको उसकी चिंता भी सता सकती है, लेकिन वह आपको अवश्य प्राप्त होंगे। आज आपको आपके लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति भी अवश्य होगी। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी एकदम संतुष्ट और मानसिक रूप से भी खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। संतान पक्ष की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा, उनको भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको मित्रों के सहयोगियों की ओर से पूरा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। यदि आज आप कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिसमें आपको परिवार के लोगों के साथ की आवश्यकता होगी, तो वह आज आपको भरपूर सहयोग करते नजर आएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति के शुभ योग लेकर आएगा, जिससे आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में भी सुधार होगा और आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। यदि आप अपने व्यापार की प्रगति के मार्ग में आ रही बाधा से परेशान हैं, तो वह आज समाप्त होगी। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे और अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। यदि आज आप किसी जरूरी कार्य में निवेश करना चाहते हैं, तो बेफिक्र होकर करें। क्योंकि भविष्य आपको इसका भरपूर लाभ मिलने वाला है।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बावजूद सफलता कम मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। ऐसी स्थिति में पूर्ण विवेक से काम लेना होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर बहस होने के आसार रहेंगे, जिससे मानकि परेशानी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
सिंह राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए प्रयत्नशील होगा। कठिन परिश्म से रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में सफल रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पुराना अटका धन भी मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, मानसिक सुख और शांति मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा।
कन्या राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अड़चनें आएंगी और कार्यों में सफलता कम मिलेगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो उसे टालें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। धर्म ध्यान और परिवार के साथ समय बिताएं, सेहत का ख्याल रखें।
तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलने के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा और उन्हें परिश्रम के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। कारोबार मध्यम रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और घर में माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें। भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। नये काम की शुरूआत कर रहे हैं, तो दूसरों की सलाह न लें। अपनों से धोखा मिल सकता है। रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। बेरोजगार को रोजगार के अवसर और नौकरी में तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।
मकर राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकते हैं। कोर्ट में कोई पुराना लंबित मामला चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। अनावश्यक खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में कलह हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कुम्भ राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आकस्मिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिस्थितियों के हिसाब से अपने आप को ढालने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो संबंध भी मधुर होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा को टालें। सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से अपने काम को नई पहचान दिलाएंगे। व्यवसाय में नये निवेश का अवसर मिलेगा। करीबियों से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। पुरानी बातें भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें, छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति पैदा न होने दें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। सेहत का ख्याल रखें।
Next Story