IT छापा मामला गूंजा सदन में.. विपक्ष का स्थगन अग्राह्य.. भड़के ननकीराम कँवर – “पुलिस छापा प्रभावित कर रही है.. बाधा पहुँचाने के मामले में मंत्रियों के ख़िलाफ़ FIR होनी चाहिए”

रायपुर,2 मार्च 2020। प्रदेश में चल रहे आयकर छापों का मसला सदन में गूंज गया। विपक्ष इस आरोप के साथ स्थगन ले आया कि, पुलिस इस छापे को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।
शून्यकाल शूरु होते ही शिवरतन शर्मा ने प्रदेश में आयकर छापों पर प्रदेश सरकार की भुमिका पर प्रश्न उठाते हुए स्थगन प्रस्तुत किया। वरिष्ठ विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा –
“पुलिस छापे को प्रभावित कर रही है.. मुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री कहते हैं कि, सरकार को अस्थिर करने के लिए छापा मारा जा रहा है”
इस पूरे मसले पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक ननकीराम कँवर सरकार की भुमिका पर बिगड़े और उन्होंने कहा –
“शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने के मामले में मंत्रियों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज होनी चाहिए”
इन के बीच छजका से विधायक अजित जोगी ने कहा –
“मुख्यमंत्री और मंत्रियों की प्रतिक्रिया देखकर कहा जा सकता है चोर की दाढ़ी में तिनका.. प्रेस कॉंफ़्रेंस का इंतज़ार करना चाहिए तब कुछ कहना चाहिए”
इस पर संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया और कहा –
“अजित जोगी की सूचना नहीं है.. फिर क्यों बोल रहे हैं”
इस पर अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा-
“मुझे सुनने दीजिए.. मुझे पता है क्या सूनना है.. क्या नही.. तो सबको सुनने दी दीजिए”
इसके बाद तब हंगामा हो गया और सदन की कार्यवाही पाँच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी जबकि आसंदी ने कहा –
“स्थगन प्रस्ताव नियमानुसार नहीं आई है, इसलिए इसे मैंने अग्राह्य कर दिया है”
