Begin typing your search above and press return to search.

इसे कहते हैं पनौती : इस शख्स को पहले मलेरिया, फिर डेंगू और कोरोना होने के बाद अब सांप ने भी काटा…..हर सात से 10 दिन बाद अस्पताल में होना पड़ रहा है भर्ती ….

इसे कहते हैं पनौती : इस शख्स को पहले मलेरिया, फिर डेंगू और कोरोना होने के बाद अब सांप ने भी काटा…..हर सात से 10 दिन बाद अस्पताल में होना पड़ रहा है भर्ती ….
X
By NPG News

जयपुर 23 नवंबर 2020। ….इसे कहते हैं असल पनौती….पहले मलेरिया हो गया, फिर डेंगू हो गया…उसके बाद कोरोना हो गया …अब जब कोरोना से भी ठीक हुआ तो सांप ने काट लिया। अजब लेकिन सच्ची खबर राजस्थान के जयपुर की है। जहां ब्रिटिश मूल के नागरिक इयान जोनस (Ian Jones) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एनजीओ के काम से भारत आये जोन्स को पहले डेंगू और मलेरिया ने जकड़ा, फिर उन्हें कोरोना (CoronaVirus) हुआ. इन तीनों बीमारियों को मात देने के बाद जब उन्होंने राहत की सांस ली, तो जहरीले कोबरा ने उन्हें काट लिया. हालांकि, अच्छी बात यह है कि जोनस इस जहर को मात देने में भी कामयाब रहे हैं.

जोधपुर के अस्पताल में थे भर्ती

दक्षिणी इंग्लैंड के आइल ऑफ वाइट निवासी चैरिटी वर्कर इयान जोनस कोरोना काल से पहले राजस्थान (Rajasthan) आये थे. यहां उनके साथ एक के बाद एक ट्रेजेडी (Tragedy) होती गईं. कोबरा के काटने के बाद उन्हें जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.इयान जोनस को खतरनाक कोबरा द्वारा काटे जाने की खबर जैसे ही उनके परिवार को मिली वो सदमे में आ गया. जोनस के इलाज के लिए पैसा जुटाने के लिए अभियान भी चलाया गया. शुक्रवार को फंडरेजिंग कैंपेन शुरू किया गया. परिवार को उम्मीद थी कि लोगों की सहायता से वह इलाज के लिए जरूरी रकम जुटा लेंगे, लेकिन महज 48 घंटों में ही सहायता राशि 16 लाख से ऊपर (£16,700) पहुंच गई. दुनियाभर से लोगों ने इस मुश्किल घड़ी में जोनस परिवार का साथ दिया.

अस्पताल के मुताबिक, जोनस को सांप द्वारा काटे जाने के बाद जब अस्पताल लाया गया तो शुरुआती जांच में उनके दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव होने का शक हुआ, लेकिन उनकी जांच नेगेटिव आई. उनके अंदर सांप के काटने के सभी लक्षण दिख रहे थे. उनकी नजर कमजोर हो गई थी, वो मुश्किल से चल पा रहे थे. इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार है और उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी दे दी गई है.

Next Story