Begin typing your search above and press return to search.

इश्क सेक्स और धोखा: कारोबारी पुत्र ने गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाते किया वीडियो शुट, फिर MMS बनाकर वसूल लिए लाखों रूपए….

इश्क सेक्स और धोखा: कारोबारी पुत्र ने गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाते किया वीडियो शुट, फिर MMS बनाकर वसूल लिए लाखों रूपए….
X
By NPG News

रायपुर 16 दिसंबर 2020। राजधानी पुलिस ने एक ऐसे शातिर प्रेमी को पकड़ा है, जिसने पहले तो लड़की को अपने प्रेम जाल में फसाया फिर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाते हुये एक MMS भी शुट कर लिया। इसके बाद भी जब आरोपी का जी नहीं भरा तो वो वीडियों वायरल करने की धमकी दे कर लड़की से 7 लाख रूपए वसूल कर लिए। प्रेमी की इस हरकत से परेशान लड़की ने अब इसकी शिकातय तेलीबांधा थाने में दर्ज करायी है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। आरोपी युवक का नाम नवीन वीधानी है, जो आमानाका के एक कारोबारी का पुत्र है। कुछ समय पहले नवीन की दोस्ती फाफाडीह निवासी एक लड़की से हुई थी। धीरे धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ शरीरिक संबंध भी बनाए और इसका एक वीडियो भी शुट कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक वीडियों वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित लड़की से लाखों रूपयों की डिमांड करने लगा। बदनामी से बचने के लिए पीड़िता ने आरोपी को कई किस्तों में सात लाख रूपए दे दिये। इसके बाद भी आरोपी बार-बार रूपयों की मांग और शरीरिक संबंध बनाने को लेकर दबाव बनाने लगा था।
इस बात से परेशान पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज करायी गयी। पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में 376, 384 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी नवीन वीधानी

Next Story