Begin typing your search above and press return to search.

इशांत ने धोनी की जमकर तारीफ की, बोले- 2013 के बाद धोनी को समझा….

इशांत ने धोनी की जमकर तारीफ की, बोले- 2013 के बाद धोनी को समझा….
X
By NPG News

नईदिल्ली 3 जुलाई 2020. टीम इंडिया के लगभग सभी क्रिकेटर अपने इंटरव्यूज में धोनी की तारीफ करते हैं और बताते हैं कि धोनी किस तरह टीम और युवा खिलाड़ियों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। अब भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है और बताया है कि कब उन्होंने माही को अच्छी तरह से समझना शुरू किया था।

इशांत शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेट’ में धोनी के बारे में बात करते हुए कहा, ”शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी के साथ मेरी बातचीत बहुत कम थी, लेकिन 2013 के बाद मैंने उनसे बात करनी शुरू की और उन्हें समझा। तब मुझे पता चला कि वह कितने शांत हैं और युवाओं से कितनी अच्छी तरह से बात करतें है। इसके साथ ही युवाओं के साथ बहुत ही प्यार से पेश आते हैं और उनकी समस्याओं को समाधान भी करते हैं। यह मैं अब समझ पाया हूं।”

उन्होंने आगे कहा, ”वह मैदान पर भी वैसे ही है, जैसे मैदान के बाहर। उन्होंने हमें अपने कमरे में आने से कभी रोका। आप शमी से पूछ सकते हैं, वह उनके कमरे में सबसे ज्यादा जाते हैं। वह हमेशा से ऐसे ही हैं।” इशांत ने कहा कि धोनी के साथ मस्ती करते हुए आपको बहुत सारी चीजें सीखने को मिलती हैं।

Next Story