Begin typing your search above and press return to search.

IPS विवेक जौहरी ने लिया डीजीपी का चार्ज….. लंबे समय से सेंट्रल डिप्टेशन पर थे जौहरी… 1984 बैच के अफसर हैं नये डीजीपी

IPS विवेक जौहरी ने लिया डीजीपी का चार्ज….. लंबे समय से सेंट्रल डिप्टेशन पर थे जौहरी… 1984 बैच के अफसर हैं नये डीजीपी
X
By NPG News

भोपाल 12 मार्च 2020। डीजीपी बनाये जाने के 1 सप्ताह बाद विवेक जौहरी ने आज चार्ज संभाल लिया है। विवेक जौहरी ने आज प्रभारी डीजी राजेंद्र कुमार से चार्ज लिया। इससे पहले डीजीपी विवेक जौहरी बीएसएफ में डीजी थे। 5 मार्च को अहम प्रशासनिक फेरबदल में राज्य सरकार ने डीजीपी वीके सिंह की छुट्टी करते हुए उन्हें खेल संचालक बनाया था। वहीं डिप्टेशन में चल रहे विवेक जौहरी को डीजीपी नियुक्त किया था।

1984 बैच के IPS विवेक लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। मध्यप्रदेश कैडर के IPS विवेक स्टेट पुलिस में भी कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। साल 2017 में ही केंद्र सरकार ने मप्र कैडर-1984 बैच के अफसर विवेक जौहरी को डीजीपी रैंक दिया था। जौहरी कैबिनेट सेक्रेटेरिएट में ज्वाइंट सेक्रेट्री भी रह चुके हैं।

Next Story