IPS ट्रांसफर : 1 महीने में ही हो गयी यहां के एसपी की छुट्टी ……राज्य सरकार ने 12 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर आर्डर किये जारी… देखिये किसे कहां दी गयी है पोस्टिंग …लिस्ट

लखनऊ 1 मार्च 2020। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी फेरबदल की है. यूपी में 12 भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है. विश्वजीत महापात्रा को डीजी विशेष जांच बनाया गया है, वहीं सुनील कुमार गुप्ता को एडीजी टेलीकॉम की जिम्मेदारी दी गई है.
आपको बता दें कि बीते जनवरी महीने में ही अजयपाल शर्मा की जगह संतोष कुमार मिश्रा को रामपुर भेजा गया था और अब उनका तबादला हो गया है। शगुन गौतम इससे पहले बतौर पुलिस अधीक्षक, प्रयागराज पुलिस मुख्यालय कार्यरत थे।
रवि जोसेफ को जीएसओ डीजीपी बनाया गया है, वहीं ज्योति नारायण को आईजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है. एन रविंद्र को डीजी प्रोविजनिं एवं बजट, विजय प्रकाश को आईजी फायर सर्विस, धर्मवीर को आईजी होमगार्ड लखनऊ और शगुन गौतम को पुलिस अधीक्षक रामपुर बनया गया है.


ज्योति नारायण को पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। एन रविंद्र को पुलिस महानिदेशक प्रोविजनिंग एवं बजट, विजय प्रकाश को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस उत्तर प्रदेश और धर्मवीर को पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड लखनऊ के पद पर नियुक्ति मिली है।
उनके अलावा पुलिस अधीक्षक संबद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक मनोज कुमार सोनकर को प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी), छठी बटालियन का सेनानायक नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक एटीसी सीतापुर सूर्यकांत त्रिपाठी का तबादला पीएसी मेरठ, 44वीं बटालियन के सेनानायक पद पर तैनात कर दिया गया है।
