Begin typing your search above and press return to search.

IPS ट्रांसफर : मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह की छुट्टी…. रिपबल्कि टीवी, अर्नब गोस्वामी सहित एंटीलिया केस से विवाद में थे……1987 बैच के ये बनाये गये नये पुलिस कमिश्नर… जानिये उनके बारे में

IPS ट्रांसफर : मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह की छुट्टी…. रिपबल्कि टीवी, अर्नब गोस्वामी सहित एंटीलिया केस से विवाद में थे……1987 बैच के ये बनाये गये नये पुलिस कमिश्नर… जानिये उनके बारे में
X
By NPG News

मुंबई 17 मार्च 2021। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह की छुट्टी हो गयी है। विवादों में हमेशा घिरे रहे परमवीर सिंह का आज राज्य सरकार ने तबादला कर दिया गया है। उन्हें डीजी होमगार्ड बनाया गया है।

उनकी जगह हेमंत नागरले को नया मुंबई पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने नये कमिश्नर को नियुक्त किये जाने की जानकारी दी है। हेमंत नागरले 1987 बैच के IPS अफसर हैं।

जानें कौन हैं हेमंत नागराले

हेमंत नागराले साल 2016 में नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त भी रह चुके हैं। वह 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। नागराले का 2018 में नागपुर तबादला किया गया था।

हेमंत नागरले का करियर

जब हेमंत नागराले नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त थे, तो उन्हें केवल दो दिनों में वाशी में बैंक ऑफ बड़ौदा की लूट को सुलझाने के लिए खूब सराहना मिली थी। अंडर -17 फुटबॉल विश्व कप में, पॉप गायक जस्टिन बीबर के कार्यक्रम के आयोजन में अच्छी कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर उनकी पीठ थपथपायी गई। उनके समय में आयोजित पुलिस खेल प्रतियोगिताएं भी राज्य में लोकप्रिय थीं। वह अपने कर्तव्यों में विफल रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने और स्थानांतरित करने में भी सबसे आगे थे।

Next Story