Begin typing your search above and press return to search.
IPS ट्रांसफर बिग ब्रेकिंग – 2 SP समेत छत्तीसगढ़ के 5 IPS अफसरों के हुए तबादले… डी श्रवण को राजनांदगांव का बनाया गया नया एसपी… मुंगेली के नये एसपी….. पढ़िये पूरा ट्रांसफर लिस्ट

रायपुर 7 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ में दो SP समेत 5 IPS अफसरों के ट्रांसफर आर्डर जारी हुई है। राज्य सरकार ने मुंगेली और राजनांदगांव के एसपी को बदल दिया है। मुंगेली एसपी डी श्रवण को राजनांदगांव का नया एसपी बनाया गया है। वहीं अरविंद कुजूर अब मुंगेली के नये एसपी होंगे। वहीं राजनांदगांव के एसपी जितेंद्र शुक्ला को कबीरधाम के 17वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गयाहै।
सदानंद कुमार को ईओडब्ल्यू एसपी से नारायणपुर CAF का कमांडेंट बनाया गया है। वहीं जगदलपुर के एडिश्नल एसपी संजय महादेवा अब गौरेला पेंड्रा के नये एडिश्नल एसपी होंगे
Next Story

