Begin typing your search above and press return to search.

IPS प्रवीण सिन्हा होंगे CBI के कार्यवाहक निदेशक….. 1998 बैच के गुजरात कैडर के हैं आईपीएस अफसर …. नये चीफ के चयन तक संभालेंगे जिम्मा

IPS प्रवीण सिन्हा होंगे CBI के कार्यवाहक निदेशक….. 1998 बैच के गुजरात कैडर के हैं आईपीएस अफसर …. नये चीफ के चयन तक संभालेंगे जिम्मा
X
By NPG News

नयी दिल्ली 9 फरवरी 2021। गुजरात कैडर के आईपीएस ऑफिसर और सीबीआई के एडिशनल डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा को केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया है. ऋषि कुमार शुक्ला (आर.के. शुक्ला) की जगह तत्काल प्रभाव से वह ये जिम्मेदारी संभालेंगे. प्रवीण सिन्हा नए सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति या फिर अगले आदेश तक सीबीआई के कार्यवाहक निदेशक के तौर पर काम संभालेंगे. प्रवीण सिन्हा 1988 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

सीबीआई के नए डायरेक्टर को लेकर अब तक फैसला नहीं हो पाया है. सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एक हाई लेवल कमेटी जल्द ही इस पर फैसला करेगी और तब तक देश की टॉप जांच एजेंसी में एक एक्टिंग चीफ होगा.

सीबीआई डायरेक्टर की रेस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के चीफ वाईसी मोदी, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चीफ राकेश अस्थाना, महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस चीफ सुबोध कुमार जायसवाल, केरल पुलिस चीफ लोकनाथ बेहुरा और आईटीबीपी के डायरेक्टर जनरल एसएस देसवाल शामिल हैं.ज्ञात हो कि वर्तमान निदेशक आरके शुक्ला का दो साल का कार्यकाल 3 फरवरी को समाप्त हो गया। आरके शुक्ला, मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी, जनवरी 2019 में नियुक्त किए गए थे। आरके शुक्ला और सिन्हा को कथित तौर पर सरकार द्वारा सूचित किया गया है।

Next Story