Begin typing your search above and press return to search.

IPS परमवीर सिंह बने मुंबई के नये पुलिस कमिश्नर….. 1988 बैच के इस अफसर ने ACB चीफ रहते डिप्टी सीएम अजीत पवार को दी थी चिट…. संजय बर्वे की लेंगे जगह… जानिये उनके बारे में….

By NPG News

मुंबई 29 फरवरी 2020। परमवीर सिंह मुंबई के नये पुलिस कमिश्नल होंगे। राज्य सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। सिंह ने ठाणे के पूर्व पुलिस आयुक्त और 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह ने संजय बर्वे की जगह ली है जो शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। मुंबई के पुलिस आयुक्त नियुक्त किए जाने से पहले सिंह भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक के तौर पर तैनात थे। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) बिपिन के. सिंह को एसीबी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी बिपिन सिंह को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

परमबीर सिंह, पुलिस महकमे और मुुंबई में जाने-माने नाम हैं। वह मुंबई, नवी मुम्बई, ठाणे सहित महाराष्ट्र के कई जिलों की सुरक्षा सहित महाराष्ट्र पुलिस के कई बड़े पदों की जिम्मेदारी परमबीर सिंह कुशलतापूर्वक संभाल चुके हैं। बता दें कि परमबीर सिंह ने ही एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख रहते हुए महाराष्ट्र में 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले के आरोपी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को पहली क्लीन चिट दी थी।

1988 बैच के अफसर परमवीर को बेहतर पुलिसिंग में माहिर माना जाता है। परमबीर सिंह अपने 32 साल के सेवा के दौरान मुंबई के कई जोन के डीसीपी भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुंबई में हाई प्रोफाइल माने जाने वाले वेस्टर्न रीजन के एडिशनल कमिश्नर का पद भी संभाल चुके हैं। परमबीर सिंह, चंद्रपुर जिला और भंडारा जिले के एसपी भी रह चुके हैं। परमवीर सिंह मुंबई एटीएस में डिप्टी आईजी का पद भी संभाल चुके हैं। महाराष्ट्र के लॉ एंड आर्डर के एडिशनल DGP रह चुके हैं। मुंबई के पास ठाणे जिले के पुलिस कमिश्नर रहते हुए परमबीर सिंह और उनकी टीम ने कई बड़े-बड़े अपराधों का पर्दाफाश किया। ठाणे जिले से चलने वाले फर्जी कॉल सेंटर रैकेट का खुलासा भी परमबीर सिंह के नेतृत्व में हुआ।

Next Story