Begin typing your search above and press return to search.

मंत्री का दावा, IPS अधिकारी ने बीजेपी के समर्थन के लिए विधायकों पर बनाया था दबाव

मंत्री का दावा, IPS अधिकारी ने बीजेपी के समर्थन के लिए विधायकों पर बनाया था दबाव
X
By NPG News

मुंबई 26 मार्च 2021. महाराष्ट्र में पुलिस तबादले में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सामने आए टेपकांड से मचे तूफान के बीच राज्‍य की महाराष्‍ट्र विकास अघाड़ी सरकार के एक मंत्री जन स्वास्थ्य राज्य मंत्री राजेन्द्र पाटिल यद्रावकर ने इंटेलीजेंस की पूर्व कमिश्‍नर और सीनियर आईपीएस (IPS) अफसर रश्मि शुक्‍ला पर बीजेपी के पक्ष में विधायकों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है.

महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने दावा किया कि आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला ने 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उनसे संपर्क कर बीजेपी के लिए उनका समर्थन मांगा था. वहीं, टेपकांड को लेकर महाराष्‍ट्र के मुख्य सचिव सीतारम कुंते ने कहा कि है कि हो सकता है कि आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला ने राज्य के पुलिस विभाग में तबादले में भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित अपना गोपनीय पत्र खुद ही ‘लीक’ किया हो.

मंत्री राजेन्द्र पाटिल-यद्रावकर ने गुरुवार को कहा, ‘ विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने मुझसे संपर्क किया था क्योंकि मैं निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता था। उन्होंने मुझसे भाजपा को समर्थन देने के लिए कहा था, क्योंकि पार्टी के पास सरकार गठन के लिए बहुमत नहीं था, लेकिन मैंने इनकार कर दिया. बता दें कि भाजपा ने महाराष्ट्र में पुलिस तबादले में भ्रष्टाचार से संबंधित शुक्ला की गोपनीय रिपोर्ट सार्वजनिक की थी, तब से वह विवाद के केंद्र में हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन एमवीए के नेताओं का आरोप है कि उन्होंने जांच के दौरान बिना इजाजत फोन टैप किए थे.

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीतारम कुंते ने गुरुवार को कहा कि है कि हो सकता है कि आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला ने राज्य के पुलिस विभाग में तबादले में भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित अपना गोपनीय पत्र खुद ही ‘लीक’ किया हो.

Next Story