Begin typing your search above and press return to search.

IPS नीरज नयन पांडेय बने पश्चिम बंगाल के DGP, बिहार के है निवासी…. विधानसभा चुनाव में मिली अहम जिम्मेवारी

IPS नीरज नयन पांडेय बने पश्चिम बंगाल के DGP, बिहार के है निवासी…. विधानसभा चुनाव में मिली अहम जिम्मेवारी
X
By NPG News

नईदिल्ली 11 मार्च 2021। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कानून-व्‍यवस्‍था कायम रखने की अहम जिम्‍मेदारी बिहार के एक आइपीएस अधिकारी को दी गई है. विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र को उनके पद से हटा कर नीरज नयन पांडेय को नया डीजीपी बना दिया है. वे पश्चिम बंगाल कैडर के 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं. उनके पश्चिम बंगाल डीजीपी बनाए जाने की खबर समाने आने के बाद छपरा स्थित पैतृक गांव में खुशी की लहर देखी जा रही है.

नये डीजीपी पांडेय पर अब पश्चिम बंगाल में निष्‍पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने की अहम जिम्‍मेदारी है. बता दें कि शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने वीरेंद्र कुमार को राज्य के डीजीपी पद से हटा दिया था. मांझी प्रखंड के दाउदपुर थाना स्थित शीतलपुर गांव निवासी कपिल पांडे के पुत्र नीरज नयन पांडेय बुधवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के महानिदेशक बनाए गए हैं. वर्तमान में वह डीजी (प्रशासनिक) पद पर कार्यरत थे.

उनके पश्चिम बंगाल डीजीपी बनाए जाने की खबर सामने आने के बाद छपरा स्थित पैतृक गांव में खुशी की लहर देखी जा रही है. हाल ही में केंद्र सरकार और ममता बनर्जी के बीच हुए मतभेद को लेकर नीरज नयन पांडेय चर्चा में आये थे. नीरज नयन समेत तीन अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना था, लेकिन केंद्र व राज्‍य के टकराव के कारण यह नहीं हो पाया था.

तब टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया था कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है.

Next Story