Begin typing your search above and press return to search.

IPS का नाम गिनीज बुक में : 1998 बैच के इस IPS ने किया ऐसा अनूठा कारनामा…..अब गिनीज बुक आफ रिकार्ड्स में हुआ नाम दर्ज….जानिये उनके बारे में

IPS का नाम गिनीज बुक में  : 1998 बैच के इस IPS ने किया ऐसा अनूठा कारनामा…..अब गिनीज बुक आफ रिकार्ड्स में हुआ नाम दर्ज….जानिये उनके बारे में
X
By NPG News

नयी दिल्ली 22 जनवरी 2021। आईपीएस कृष्‍ण प्रकाश का गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है। वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उन्होंने बतौर ‘आयरन मैन’ खुद को दर्ज कराया है। यह खिताब हासिल करने वाले वह देश के पहले सरकारी अफसर हैं. बता दें कि आईपीएस कृष्‍ण प्रकाश ने 2017 में दुनिया की सबसे कठिन एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयरन मैन ट्रायथलॉन को पूरा किया था। कृष्ण प्रकाश 1998 बैच के महाराष्ट्र कैडर के IPS अफसर हैं।

आयरन मैन ट्रायथलॉन में एक दिन में प्रतिभागी को 3.8 किमी की स्‍वीमिंग प्रतियोगिता, 180.2 किमी लंबी साइकिल प्रतियोगिता और 42.2 किमी लंबी दौड़ प्रतियोगिता पूरी करनी होती है. ये सभी प्रतियोगिताएं प्रतिभागी को 16 से 17 घंटे में पूरी करनी पड़ती है.

बुधवार को सुबह आईपीएस अफसर कृष्‍ण प्रकाश ने अपने ट्विटर एकाउंट पर वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में इस खिताब को हासिल करने की जानकारी लोगों के साथ शेयर की. वह इस समय पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस कमिश्‍नर हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर 3 तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें उन्‍हें बतौर फर्स्‍ट इंडियन गवर्नमेंट सर्वेंट, सिविल सर्वेंट एंड यूनिफॉर्म्‍ड सर्विसेज ऑफिसर आयरन मैन ट्रायथलॉन पूरी करने का सर्टिफिकेट दिया जा रहा है.

उनके ट्वीट पर कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें इस उपलब्धि को पाने की शुभकामनाएं भी दी हैं. बॉलीवुड एक्‍टर सुनील शेट्टी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, ‘शुभकामनाएं सर, आपकी सफलता के लिए मैं बेहद खुश हूं. यह आपके चमकने का समय है.’ आईपीएस संजय कुमार ने कहा, “बधाई केपी. आप पर गर्व है.”

Next Story