IPS मनोज शशिधर होंगे CBI के ज्वाइंट डायरेक्टर… 1994 बैच के गुजरात कैडर के हैं अफसर… कार्मिक मंत्रालय ने जारी किया आदेश

नयी दिल्ली 19 जनवरी 2020। सीनियर IPS अफसर मनोज शशिधर को CBI का ज्वाइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। गुजरात कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज शशिधर को पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में अपने कैडर राज्य गुजरात में सेवारत हैं।
गौरतलब है कि सीबीआई के शीर्ष अधिकारियों के बीच लड़ाई के साल भर से ज्यादा समय बाद जांच एजेंसी कई वरिष्ठ अधिकारियों के फेरबदल के लिए तैयार है. घटनाक्रम से जुड़े एक वरिष्ठ सीबीआई सूत्र ने कहा, “वरिष्ठ अधिकारियों का फेरबदल एजेंसी में अगले दो हफ्तों में दिखाई देगा.”
बीते कुछ हफ्तों में सीबीआई ने पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षकों और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है, जो बीते कुछ सालों से एक ही पद पर थे. सूत्र ने यह भी कहा कि सहायक निदेशक प्रवीण सिन्हा की अगुवाई में एक टीम सीबीआई के निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला की सिफारिश के अनुसार सीबीआई के अपराध नियमावली को अपग्रेड कर रही है.
सूत्र के अनुसार, नए अपराध नियमावली में अब महत्वपूर्ण बदलाव शामिल होंगे जैसे भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम और आपराधिक प्रक्रिया संहिता, इन दोनों में 2018 में संशोधन किए गए हैं.इसमें साइबर अपराधों पर भी ज्यादा ध्यान केंद्रित होगा. एजेंसी ने कहा कि नियमावली को अंतिम बार 2005 में र्रिडाफ्ट किया गया था, उसके बाद से अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.
