Begin typing your search above and press return to search.

IPS एमए गणपति को NSG और कुलदीप सिंह को CRPF का DG बनाया गया….. दोनों 1986 बैच के IPS अफसर हैं..

IPS एमए गणपति को NSG और कुलदीप सिंह को CRPF का DG बनाया गया….. दोनों 1986 बैच के IPS अफसर हैं..
X
By NPG News

नयी दिल्ली 17 मार्च 2021। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एम ए गणपति को मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा दल (एनएसजी) का महानिदेशक और कुलदीप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

गणपति, 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के उत्तराखंड कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के महानिदेशक हैं।

आदेश के अनुसार, गणपति को 29 फरवरी 2024 तक के लिए एनएसजी का महानिदेशक बनाया गया है।

सिंह, पश्चिम बंगाल कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक हैं। उन्हें 30 सितंबर 2022 तक के लिए महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Next Story