IPS ज्ञानवंत सिंह होंगे CM ममता बनर्जी के सिक्युरिटी हेड…….1993 बैच के ADG को बनाया गया सिक्युरिटी डायरेक्टर

कोलकाता 17 मार्च 2021। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नए सुरक्षा निदेशक ज्ञानवंत सिंह नियुक्त किए गए हैं. ज्ञानवंत सिंह एडीजी के पद पर रहेंगे. वो पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त निदेशक सुरक्षा थे. चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव को नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं. ज्ञानवंत सिंह 1993 बैच के आईपीएस अफसर हैं।
दिलचस्प बात यह है कि पूर्व सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय और ज्ञानवंत सिंह वो अधिकारी हैं, जिन्हें लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग में एक विशेष पार्टी के पक्ष में काम करने को लेकर शिकायत की थी.बता दें कि नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने की घटना में चुनाव आयोग ने रविवार को कड़ा कदम उठाते हुए उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को पद से हटा दिया था.
इस घटना के बाद चुनाव आयोग ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के डीएम विभु गोयल को भी तत्काल प्रभाव से हटाते हुए उनके स्थान पर स्मिता पांडे की नियुक्ति कर दी. विभु गोयल का गैर-चुनावी ड्यूटी वाले पद पर तबादला किया गया है.चुनाव आयोग ने पूर्व मेदिनीपुर के एसपी प्रवीण प्रकाश को भी निलंबित कर दिया था. उनके स्थान पर 2009 बैच के आइपीएस अधिकारी सुनील कुमार यादव को नियुक्त किया गया है.
