Begin typing your search above and press return to search.

IPS ने मुख्यमंत्री से की शिकायत, कहा- गृह मंत्री हर महीने मांगते थे 100 करोड़…

By NPG News

नई दिल्ली 20 मार्च 2021। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गई है. पूर्व मुंबई कमिश्नर परमवीर सिंह ने एक सनसनीखेज पत्र में दावा किया है कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख हर महीने 100 करोड़ रुपये वसुली के दवाब बनाते थे. उन्होंने कहा कि अनिल देशमुख ने सचिन वाजे को 100 करोड़ रुपये वसुली के लिये बार-बार दवाब बनाता था.

परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की तरफ से वाजे को कहा गया था कि 100 करोड़ रुपये हर महीने उगाही करें. इस पत्र में परमबीर सिंह ने कहा है कि मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के इंटेलिजेंस यूनिट की जिम्मेदारी संभालने वाले सचिन वाजे को गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पिछले कुछ महीनों के दौरान अपने आधिकारिक आवास द्यानेश्वर पर कई बार बुलाया था. वाजे को बार-बार गृह मंत्री के लिए पैसा इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया था.

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर में पत्र में आगे लिखा- मध्य फरवीर और उसके बाद गृह मंत्री ने अनिल देशमुख को अपने आधिकारिक आवास पर बुलाया था. उस वक्त अनिल देशमुख के निजी सचिव पलांदे समेत एक या दो स्टाफ भी वहां पर मौजूद थे. गृह मंत्री ने वाजे से कहा कि उन्हें हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूली करने का लक्ष्य दिया गया है.

बता दें कि परमबीर सिंह को हाल ही में मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटाया गया था. इसके बाद आज (शनिवार) उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखी. जिसमें अनिल देशमुख पर बड़ा आरोप लगाया गया. परमबीर सिंह ने चिट्ठी में देशमुख ने लिखा कि सचिन वाजे ने मुझे बताया था कि अनिल देशमुख ने उससे हर महीने 100 करोड़ रुपये कलेक्ट करने को कहा था.

परमबीर सिंह ने चिट्ठी में लिखा कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के हेड सचिन वाजे को महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पिछले कुछ महीनों में कई बार अपने सरकारी आवास ज्ञानेश्वर में बुलाया. यहां बार-बार सचिन वाजे से रुपये कलेक्ट करने का निर्देश दिया.

Next Story