Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे IPS बालाजी श्रीवास्तव…नहीं मिला SN श्रीवास्तव को एक्सटेंशन…

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे IPS बालाजी श्रीवास्तव…नहीं मिला SN श्रीवास्तव को एक्सटेंशन…
X
By NPG News

नई दिल्ली 29 जून 2021 आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. 1988 बैच के IPS अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव को फिलहाल कमिश्नर पद का लुक आफ्टर चार्ज दिया गया है. बालाजी श्रीवास्तव वर्तमान में स्पेशल सीपी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं. इससे पहले एसएन श्रीवास्तव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद की कमान संभाल रहे थे. लेकिन 30 जून को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में 30 जून के बाद से आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव, दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे.

बालाजी की नियुक्ति के गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि वह एक नियमित पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति तक या अगले आदेश तक अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, “एसएन श्रीवास्तव, पुलिस आयुक्त, दिल्ली के रिटायर होने के बाद, बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।”

दिल्ली पुलिस के नेतृत्व में बदलाव के बाद, सरकार द्वारा कई वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर ट्रांसफर किए जाने की उम्मीद की जा रही है।

बता दें कि दिल्ली का अगला पुलिस कमिश्नर बनने के लिए कई सीनियर आईपीएस अधिकारी दावेदारों की लिस्ट में शामिल थे, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार देते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

Next Story