IPS Amit Kumar Intelligence Chief of Chhattisgarh: बिग ब्रेकिंग: बदले गए खुफिया चीफ, ADG अमित कुमार को सौंपी गई कमान

IPS Amit Kumar Intelligence Chief of Chhattisgarh: रायपुर। एडीजी अमित कुमार छत्तीसगढ़ के नए खुफिया चीफ होंगे। आज देर रात गृह विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए। अमित कुमार 98 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वे पिछले महीने सेंट्रल डेपुटेशन से लौटे हैं। वे सीबीआई में ज्वाइंट डायरेक्टर थे। उन्हें कुछ महीने पहले सीबीआई में एंटी करप्शन विंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
आदेश में खुफिया चीफ आनंद कुमार की पोस्टिंग का कोई उल्लेख नहीं है। इस बारे में लिखा है, उनका अलग से आदेश निकाला जाएगा। देखिए आदेश...

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
-
Home
-
Menu
