IPL 2021: विराट कोहली के 2 नए दोस्त ने दूसरा फेज शुरू होने से पहले RCB फैन्स को दिया खास संदेश, देखें-VIDEO

IPL 2021: विराट कोहली के 2 नए दोस्त ने दूसरा फेज शुरू होने से पहले RCB फैन्स को दिया खास संदेश, देखें-VIDEO
X

नईदिल्ली 24 अगस्त 2021I इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का दूसरा फेज 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाना है। इसकी तैयारियों के लिए अधिकतर टीमें यूएई पहुंच गई है और अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने लीग का दूसरा फेज शुरू होने से पहले दो नए खिलाड़ियों वानिंदु हसरंगा और दुष्मंत चमीरा को अपनी टीम में शामिल किया है। इन दोनों श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने लीग होने के शुरू होने से पहले फैन्स को खास संदेश दिया है। वानिंदु ने भारत के खिलाफ खेली गई वनडे और टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने वनडे में 3 और तीन टी-20 मैचों में कुल 7 विकेट चटकाए थे। यूएई की कंडिशंस में हसरंगा बैंगलोर की टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।आरसीबी की टीम ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने फैंस को मैसेज दिया है। वानिंदु ने कहा, ‘हैलो, मैं वनिंदू हसरंगा हूं। मैं आरसीबी टीम को ज्वॉइन करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे काफी मजा आने वाला है। हमें सपोर्ट कीजिए और आप सुरक्षित रहिए।’ आरसीबी ने इन दोनों श्रीलंकाई खिलाड़ियों के अलावा टिम डेविड को भी अपनी टीम में शामिल किया है।

Tags

Next Story