Begin typing your search above and press return to search.

IPL:पूर्व खिलाड़ी ने माना, मुंबई के लिए दूसरा मलिंगा बन सकता है ये धाकड़ तेज गेंदबाज

IPL:पूर्व खिलाड़ी ने माना, मुंबई के लिए दूसरा मलिंगा बन सकता है ये धाकड़ तेज गेंदबाज
X
By NPG News

मुंबई 13 अप्रेल 2021। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर और वर्तमान में कमेंट्री करने वाले स्कॉट स्टायरिश का मानना है कि मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल 2021 सीजन की नीलामी में एक शानदार कदम उठाया है। स्टायरिश ने कहा है कि साउथ अफ्रीका के मैक्रो जेंसन मुझे मुंबई के लिए अगले लसिथ मलिंगा बनते नजर आ रहे हैं। हालंकि इसके लिए मुंबई को उनपर काफी पैसों की बरसात भी करनी पड़ सकती है। गौरतलब है कि मुंबई के टीम मैनेजमेंट ने मैक्रो जेंसन को आईपीएल 2021 की नीलामी में उनके बेस प्राइज 20 लाख रूपए में शामिल किया था। मुंबई के अलावा और किसी फ्रेंचाईजी ने इस खिलाड़ी पर दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। इस तरह मुंबई ने ना सिर्फ इसे खरीदा बल्कि टूर्नामेंट के पहले मैच में डेब्यू भी कराया। जिसमें जेंसन ने 4 ओवरों के स्पेल में शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 2 विकेट झटके थे। इस तरह जेंसन के प्रदर्शन से खुश होकर स्टायरिश ने माना कि इस खिलाड़ी पर अगले साल बड़ी बोली लग सकती है।

स्टायरिश ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड शो में कहा, “मेरे विचार से मुंबई ने इस खिलाड़ी को अभी खरीदकर सही नहीं किया है। अगले साल बड़ी आईपीएल नीलामी होने वाली है। इसलिए सभी इसके बारे में बात कर रहे हैं। मेरे विचार से मुंबई को अगले साल इस गेंदबाज पर ज्यादा पैसे बरसाने पड़ेंगे क्योंकि वो इसे रिटेन नहीं करने जा रहे हैं।”वहीं आगे उन्होंने कहा, “मेरे ख्याल से टीमों को अब लंबे समय के बारे में सोचना चाहिए। हो सकता है कि इस साल जेंसन अच्छा कर जाए। जिससे मुंबई उन्हें किसी खिलाड़ी से बदल दे और जेंसन को काफी लम्बे समय तक टीम से जोड़े रखे। जैसे कि अतीत में लसिथ मलिंगा मुंबई के लिए 10 साल तक आईपीएल खेल गए। क्योंकि मेरे विचार से इस गेंदबाज में क्षमता है कि वो अगले 10 साल तक आईपीएल में फ्रंट लाइन तेज गेंदबाज की तरह रह सकता है।”

Next Story