Begin typing your search above and press return to search.

World Economic Forum explained: विश्व आर्थिक मंच (WEF) क्या है? जानिए क्या है इसका एजेंडा और भारत के लिए क्या है इसकी अहमियत?

World Economic Forum explained: दावोस में शुरू हुई विश्व आर्थिक फ़ॉरम (The World Economic Forum - WEF) की सालाना बैठक में दुनिया के शीर्ष नेता और कारोबारी जुटे हैं। जानिए विश्व आर्थिक मंच क्या है, इसका एजेंडा और भारत के लिए इसकी अहमियत।

World Economic Forum explained: विश्व आर्थिक मंच (WEF) क्या है? जानिए क्या है इसका एजेंडा और भारत के लिए क्या है इसकी अहमियत?
X
By Ragib Asim

World Economic Forum explained: स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) की सालाना बैठक शुरू हो चुकी है। भारत समेत दुनिया भर के देशों के हजारों प्रतिनिधि इसमें हिस्सा ले रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इंटरनेशनल एजेंडे को आकार देने वाला यह मंच ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक अनिश्चितता और तकनीकी बदलावों के दौर से गुजर रही है।

World Economic Forum-WEF क्या है?

विश्व आर्थिक मंच स्विट्जरलैंड में स्थित एक गैर-लाभकारी अंतरराष्ट्रीय संस्था है। इसकी स्थापना 1971 में जर्मन प्रोफेसर क्लॉस श्वाब ने की थी। शुरुआत में इसे यूरोपीय प्रबंधन मंच कहा जाता था लेकिन 1987 से इसका नाम World Economic Forum-WEF हो गया। यह मंच व्यापार, अर्थव्यवस्था, राजनीति, जलवायु परिवर्तन, तकनीक और वैश्विक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए जाना जाता है। दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होते हैं।

इस साल सम्मेलन का एजेंडा क्या है?

इस बार का सम्मेलन 19 जनवरी से 23 जनवरी तक चल रहा है। हर दिन सुबह 9 बजे से सत्र शुरू होते हैं। इसमें व्यापार, सरकार, शिक्षा, मीडिया और नागरिक समाज से जुड़े करीब 3,000 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस साल सम्मेलन की थीम ‘संवाद की भावना’ (Spirit of Dialogue) रखी गई है। 200 से ज्यादा Sessions में भू-राजनीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जलवायु परिवर्तन और वैश्विक अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

सम्मेलन में कौन-कौन शामिल हो रहा है?

इस बैठक में अमेरिका, यूक्रेन, फ्रांस और सीरिया के राष्ट्रपति, यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष, कनाडा और कतर के प्रधानमंत्री और चीन के उप प्रधानमंत्री शामिल हो रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक, 55 वित्त मंत्री, 33 विदेश मंत्री, 34 वाणिज्य मंत्री और 11 केंद्रीय बैंक गवर्नर भी इसमें भाग ले रहे हैं। टेक सेक्टर से एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग, माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला और गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस भी मौजूद हैं।

भारत का प्रतिनिधित्व कौन कर रहा है?

भारत से 80 से ज्यादा उद्योगपति, CEO और वरिष्ठ नेता दावोस पहुंचे हैं। इनमें 4 केंद्रीय मंत्री और 6 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं। केंद्रीय मंत्रियों में अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, प्रल्हाद जोशी और के. रामममोहन नायडू शामिल हैं। इस दौरान भारत के सात बड़े कारोबारी अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

भारत के लिए WEF क्यों अहम है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक WEF भारत के लिए निवेश और साझेदारी का अहम मंच है। यहां भारत अपनी आर्थिक मजबूती, नीतिगत सुधारों और भविष्य की योजनाओं को वैश्विक निवेशकों के सामने रखता है। सरकार और उद्योग जगत के प्रतिनिधि द्विपक्षीय बैठकों, संवाद सत्र (Dialogue Sessions) और सेमिनार के जरिए भारत को निवेश के अनुकूल देश के रूप में पेश करते हैं।

दावोस में ही सम्मेलन क्यों होता है?

WEF का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के कोलोग्नी में है, लेकिन इसकी सालाना बैठक दावोस में होती है। दावोस आल्पस पर्वत श्रृंखला में बसा एक छोटा शहर है, जिसकी आबादी करीब 10,000 है।

1971 से हर साल जनवरी में यहां सम्मेलन होता है। प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ एक साहित्यिक संदर्भ के कारण भी दावोस को वैश्विक पहचान मिली, जिसके बाद यह WEF का स्थायी आयोजन स्थल बन गया।

FAQs

FAQ 1. WEF का फुल फॉर्म क्या है?

World Economic Forum।

FAQ 2. WEF की स्थापना कब और किसने की?

1971 में जर्मन प्रोफेसर क्लॉस श्वाब ने।

FAQ 3. WEF का मुख्यालय कहां है?

स्विट्जरलैंड के कोलोग्नी शहर में।

FAQ 4. दावोस बैठक कब होती है?

हर साल जनवरी महीने में।

FAQ 5. इस साल WEF की थीम क्या है?

‘संवाद की भावना’।

FAQ 6. WEF में किन मुद्दों पर चर्चा होती है?

अर्थव्यवस्था, व्यापार, जलवायु परिवर्तन, AI, भू-राजनीति और वैश्विक सहयोग।

FAQ 7. भारत से कौन लोग WEF में जाते हैं?

केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, उद्योगपति, CEO और वरिष्ठ अधिकारी।

FAQ 8. WEF में कितने लोग हिस्सा ले रहे हैं?

करीब 3,000 वैश्विक प्रतिनिधि।

FAQ 9. WEF भारत के लिए क्यों अहम है?

यह निवेश, साझेदारी और वैश्विक मंच पर भारत की छवि पेश करने का अवसर देता है।

FAQ 10. दावोस को ही आयोजन स्थल क्यों चुना गया?

प्राकृतिक वातावरण, ऐतिहासिक परंपरा और वैश्विक पहचान के कारण।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story