Tanzania Accident: दो बसों में भीषण टक्कर के बाद कई गाड़ियों में लगी आग, 40 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
Tanzania Bus Accident: तंजानिया: पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया से एक भीषण बस हादसे (Tanzania Bus Accident) की खबर सामने आई है, जहां दो यात्री बसों के बीच में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों में भीषण आग लग गई। इस घटना में 40 लोगों की मौत हो गई है। 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tanzania Bus Accident: तंजानिया: पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया से एक भीषण बस हादसे (Tanzania Bus Accident) की खबर सामने आई है, जहां दो यात्री बसों के बीच में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों में भीषण आग लग गई। इस घटना में 40 लोगों की मौत हो गई है। 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अधिकारी जांच में जुट गए हैं। तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
शादी की खुशियां मातम में तब्दील
यह घटना किलिमंजारो (Kilimanjaro) के मोशी तांगा रोड पर सबासाबा इलाके में शनिवार को हुआ है। जानकारी के मुताबिक, दो बसो में से एक बस शादी समारोह में जा रही थी, ऐसे में शादी समारोह की खुशी पलभर में मातम में तब्दील हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बसों के बीच आमने सामने जबरदस्त टक्कर (Tanzania Bus Accident) हुई। इसके बाद दोनों बसों में भीषण आग लग गई, जिसके कारण यात्री अंदर ही फंसे रह गए। घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जिससे वहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के भी रोंगटे खड़े हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों को बसों से निकालने की कोशिश की, जब तक इस घटना में 40 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा घायल भी हो गए।
जताई जा रही ये आशंका
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने बताया कि कई लोगों की हालत बेहद गंभीर है, जिन्हें पास के ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं कई लोग भीषण आग में बुरी तरह से जल गए हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों में अधिकाश लोग तंजानिया के रहने वाले है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह क्या है इसका अभी पता नहीं लग सका है पर शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि एक बस का टायर फट गया था, जिसके कारण ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और दूसरी बस से सामने से जा टकराई (Tanzania Bus Accident)।
राष्ट्रपति शोक व्यक्त किया
इधर तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन (President Samia Suluhu Hassan) ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि में मृतकों के परिवारों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर उन सभी आत्माओं को शामती प्रदान करें और घायलोंको शीघ्र स्वस्थ करें। यह कठिन समय है, ईश्वर सभी परिवारों को हिम्मत दें और सहनशक्ति दें।