Begin typing your search above and press return to search.

Sunita Williams Return Video: सुनीता विलियम्स की धरती पर हो गई वापसी! 9 महीने बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से लैंडिंग, डॉल्फिन ने किया स्वागत

Sunita Williams Return Video: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट बुधवार सुबह (19 मार्च, 2025) फ्लोरिडा के तट पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ।

Sunita Williams Return Video: सुनीता विलियम्स की धरती पर हो गई  वापसी! 9 महीने बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से लैंडिंग, डॉल्फिन ने किया स्वागत
X
By Ragib Asim

Sunita Williams Return Video: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट बुधवार सुबह (19 मार्च, 2025) फ्लोरिडा के तट पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ। यह लैंडिंग भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे हुई। सुनीता विलियम्स और उनके साथियों ने अंतरिक्ष में करीब 9 महीने बिताए थे। इस दौरान उनका मिशन कई तकनीकी चुनौतियों से गुजरा, लेकिन अंततः वे सकुशल धरती पर लौट आए।

लैंडिंग का वीडियो वायरल

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के समुद्र में लैंड होने के बाद NASA की टीम ने स्पीड बोट्स की मदद से अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान एक खास मंजर देखने को मिला, जब समुद्र में डॉल्फिन का एक झुंड सुनीता विलियम्स और उनके साथियों के स्वागत में वहां मौजूद था। डॉल्फिन्स ने कैप्सूल के आसपास काफी देर तक चक्कर लगाया, जिससे ऐसा लगा कि वे भी अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी का जश्न मना रही हैं।

स्ट्रेचर पर ले जाए गए अंतरिक्ष यात्री

अंतरिक्ष से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। यह NASA की एक सख्त सुरक्षा प्रक्रिया है, क्योंकि अंतरिक्ष में लंबे समय बिताने के बाद यात्रियों के शरीर में कई बदलाव आते हैं और वे तुरंत चलने-फिरने में सक्षम नहीं होते।

मिशन की कहानी

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून, 2024 को बोइंग स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल के जरिए अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। उनका मिशन मूल रूप से सिर्फ एक हफ्ते के लिए था, लेकिन स्पेस स्टेशन में तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी में देरी हुई। इसके बाद उन्हें ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में शिफ्ट करना पड़ा और वे करीब 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहे।

इस लैंडिंग के साथ ही यह ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन समाप्त हो गया। सुनीता विलियम्स ने अपने करियर में यह दूसरा लंबा अंतरिक्ष मिशन पूरा किया है। उनकी वापसी पर NASA और पूरी दुनिया में जश्न का माहौल है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story