Begin typing your search above and press return to search.

Russian Plane Crash: रूस में यात्री विमान क्रैश, सभी 50 यात्रियों की मौत

Russian Plane Crash चीन की सीमा से सटे रूस के अमूर रीजन से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां टायंडा शहर की ओर जा रहा An-24 यात्री विमान रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था।

Russian Plane Crash: रूस में यात्री विमान क्रैश, सभी 50 यात्रियों की मौत
X
By Ragib Asim

Russian Plane Crash: चीन की सीमा से सटे रूस के अमूर रीजन से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां टायंडा शहर की ओर जा रहा An-24 यात्री विमान रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। कुछ घंटों बाद उसका मलबा पहाड़ी इलाके में मिला। इस विमान में कुल 50 लोग सवार थे, जिनमें पांच बच्चे, चार क्रू मेंबर और दो एयरलाइन कर्मचारी भी शामिल थे।

मलबा मिला, कोई भी जिंदा नहीं बचा!

An-24 विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से गंतव्य पर पहुंचने से ठीक पहले टूट गया था। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अब पहली तस्वीरों के साथ पुष्टि हुई है कि विमान का मलबा कुविक्टा गांव के पास एक पहाड़ी ढलान पर मिला है। यह जगह टायंडा से लगभग 15 किलोमीटर दूर है और चीन की सीमा से बेहद नजदीक स्थित है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने अब तक औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

चश्मदीदों द्वारा जारी किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि An-24 विमान लैंडिंग से ठीक पहले कई चक्कर लगाता हुआ और असामान्य रूप से नीचे उड़ता दिखा। माना जा रहा है कि टेक्निकल फॉल्ट या मौसम की खराबी इस हादसे की वजह हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अंगारा एयरलाइंस का था विमान

यह विमान साइबेरिया स्थित अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा रहा था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विमान ने तय समय पर उड़ान भरी थी और सबकुछ सामान्य था, लेकिन आखिरी कुछ मिनटों में अचानक उससे संपर्क टूट गया।

जांच शुरू

रूसी जांच एजेंसियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद करने की कोशिश जारी है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय प्रशासन, बचाव दल और विशेषज्ञों की टीम मौके पर तैनात है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story