Begin typing your search above and press return to search.

Pakistani Woman Seeks PM Modi Help : इंसाफ के लिए कराची से दिल्ली तक गुहार, पाकिस्तानी महिला निकिता ने PM मोदी को वीडियो मैसेज भेज लगाई गुहार, जानें पूरा मामला

Pakistani Woman Seeks PM Modi Help : पाकिस्तान के कराची शहर की एक महिला, निकिता नागदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। निकिता का एक भावुक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Pakistani Woman Seeks PM Modi Help : इंसाफ के लिए कराची से दिल्ली तक गुहार, पाकिस्तानी महिला निकिता ने PM मोदी को वीडियो मैसेज भेज लगाई गुहार, जानें पूरा मामला
X

Pakistani Woman Seeks PM Modi Help : इंसाफ के लिए कराची से दिल्ली तक गुहार, पाकिस्तानी महिला निकिता ने PM मोदी को वीडियो मैसेज भेज लगाई गुहार, जानें पूरा मामला

By Uma Verma

Pakistani Woman Seeks PM Modi Help : नई दिल्ली। पाकिस्तान के कराची शहर की एक महिला, निकिता नागदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। निकिता का एक भावुक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आरोप लगा रही हैं कि उनके पति विक्रम नागदेव ने उन्हें शादी के तुरंत बाद भारत लाकर अटारी बॉर्डर पर छोड़ दिया और जबरन वापस पाकिस्तान भेज दिया। निकिता का आरोप है कि अब उनका पति, जो लंबे समय के वीजा पर भारत में रह रहा था, दिल्ली में दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है।

Pakistani Woman Seeks PM Modi Help : कराची में हुई शादी, अटारी बॉर्डर पर छोड़ दिया निकिता ने अपने वीडियो में बताया कि उन्होंने 26 जनवरी 2020 को कराची में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विक्रम नागदेव से शादी की थी। विक्रम मूल रूप से पाकिस्तानी नागरिक हैं, लेकिन भारत में लंबी अवधि के वीजा पर इंदौर में रह रहे थे। शादी के ठीक एक महीने बाद, 26 फरवरी 2020 को, विक्रम निकिता को भारत लेकर आए।

लेकिन, कुछ ही महीनों में उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई। निकिता का आरोप है कि 9 जुलाई 2020 को, वीजा तकनीकी समस्याओं का बहाना बनाकर, उन्हें अटारी बॉर्डर पर छोड़ दिया गया और उन्हें पाकिस्तान लौटने के लिए मजबूर किया गया।

पति कर रहा है दूसरी शादी की तैयारी

निकिता का कहना है कि पाकिस्तान लौटने के बाद पति ने कभी उन्हें वापस भारत बुलाने की कोशिश नहीं की। निकिता लगातार गुजारिश करती रहीं, लेकिन हर बार मना कर दिया गया। निकिता ने पीएम मोदी से न्याय मांगते हुए कहा:

मैं यहाँ कराची में अपने माता-पिता के घर पर हूँ, और वहाँ विक्रम दिल्ली की एक महिला से दूसरी शादी करने की तैयारी में हैं, जबकि मैं अभी भी कानूनी रूप से उनकी पत्नी हूँ। अगर मुझे इंसाफ नहीं मिलता है, तो महिलाओं का न्याय पर से विश्वास उठ जाएगा। भारत में हर महिला न्याय की हकदार है।

सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

निकिता ने बताया कि उन्होंने 27 जनवरी 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। यह मामला सिंधी पंच मेडिएशन एंड लीगल काउंसिल सेंटर के समक्ष पहुँचा, जो मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से अधिकृत है। सेंटर ने विक्रम और उसकी कथित मंगेतर को नोटिस जारी किए, लेकिन मध्यस्थता विफल रही। सेंटर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चूंकि पति-पत्नी दोनों ही भारतीय नागरिक नहीं हैं, इसलिए मामला पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में आता है।

निकिता ने यह भी खुलासा किया कि भारत आने के बाद उनके ससुराल का व्यवहार पूरी तरह बदल गया था। उन्हें यह भी पता चला कि उनके पति का उनके ही एक रिश्तेदार के साथ संबंध था। जब उन्होंने अपने ससुर को यह बात बताई, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया: "लड़कों के अफेयर होते हैं, इसमें कुछ नहीं किया जा सकता। निकिता ने आरोप लगाया कि कोविड-19 लॉकडाउन के समय उन्हें पाकिस्तान लौटने के लिए मजबूर किया गया था और अब उन्हें भारत आने से मना किया जा रहा है।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story