Begin typing your search above and press return to search.

Pak Navy Helicopter Crash: बलूचिस्तान में नौसेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन सैनिकों की मौत

Pak Navy Helicopter Crash: पाकिस्तानी नौसेना (pakistan navy) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (helicopter crash) हो गया है। ये हादसा सोमवार को देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) के बंदरगाह शहर ग्वादर में नियमित प्रशिक्षण उड़ान (routine training flight) के दौरान हुआ।

Pak Navy Helicopter Crash: बलूचिस्तान में नौसेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन सैनिकों की मौत
X
By Ragib Asim

Pak Navy Helicopter Crash: पाकिस्तानी नौसेना (pakistan navy) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (helicopter crash) हो गया है। ये हादसा सोमवार को देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) के बंदरगाह शहर ग्वादर में नियमित प्रशिक्षण उड़ान (routine training flight) के दौरान हुआ। इस हादसे में दो अधिकारियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। नौसेना के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का कारण हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या बताया गया है। प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि संभावित तकनीकी खराबी के कारण प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, अंतरिम प्रधान मंत्री अनवारुल हक काकर ने इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मृत अधिकारियों और नौसेना के नाविक की मौत पर दुख जताते हुए शोक संतप्त लोगों के लिए प्रार्थना की है।

बता दें कि इससे पहले बीते साल सितंबर में बलूचिस्तान में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो मेजर समेत छह पाकिस्तानी सेना अधिकारियों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 2022 में अगस्त माह में, XII कोर के एक शीर्ष कमांडर सहित छह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को ले जा रहा एक पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूटने के बाद बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ राहत अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story