Begin typing your search above and press return to search.

Zohraam Mamdani: जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के पहले भारतीय मुस्लिम मेयर, 34 साल की उम्र में रचा इतिहास, जानिए भारत से क्या है रिश्ता?

New York Mayor Electio: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने 34 साल की उम्र में जीत हासिल की। वह शहर के पहले मुस्लिम और सबसे युवा मेयर बने। जानिए उनकी कहानी।

Zohraam Mamdani: जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के पहले भारतीय मुस्लिम मेयर, 34 साल की उम्र में रचा इतिहास, जानिए गुजरात से क्या है रिश्ता?
X
By Ragib Asim

Zohraam Mamdani: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भारतीय मूल के 34 वर्षीय जोहरान ममदानी ने इतिहास रच दिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य ममदानी ने मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए शहर के पहले मुस्लिम मेयर बनने का गौरव हासिल किया। वह अमेरिका के इतिहास में न्यूयॉर्क के सबसे युवा मेयर भी बन गए हैं।

किसके साथ था मुकाबला?

जोहरान ममदानी का मुकाबला स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा से था। मतगणना के बाद ममदानी को 51 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कुओमो को 39 प्रतिशत और स्लीवा को 8 प्रतिशत वोट मिले। चुनाव बोर्ड के अनुसार, इस बार 20 लाख से ज़्यादा मतदाताओं ने मतदान किया जो 1969 के बाद का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

ट्रंप ने दी थी धमकी

चुनाव प्रचार के दौरान ममदानी को लेकर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर “कम्युनिस्ट उम्मीदवार ममदानी” जीतते हैं, तो वह न्यूयॉर्क शहर को मिलने वाली संघीय निधि में कटौती करेंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वे ममदानी की जगह पूर्व डेमोक्रेट सदस्य एंड्रयू कुओमो को चुनना पसंद करेंगे।

वर्जीनिया को मिली पहली महिला गवर्नर

अमेरिका में ही एक और ऐतिहासिक घटना दर्ज हुई है। वर्जीनिया राज्य में डेमोक्रेट उम्मीदवार एबिगेल स्पैनबर्गर ने रिपब्लिकन विनसम अर्ल-सियर्स को हराकर पहली महिला गवर्नर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं डेमोक्रेट गजाला हाशमी ने रिपब्लिकन जॉन रीड को हराकर लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) पद जीता। वह पहली भारतीय-अमेरिकी और पहली मुस्लिम लेफ्टिनेंट गवर्नर बनी हैं।

कौन हैं जोहरान ममदानी

जोहरान ममदानी का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को युगांडा में हुआ। उनके पिता महमदू ममदानी गुजराती मूल के शिया मुस्लिम हैं, जबकि उनकी मां मीरा नायर प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता हैं।

सात साल की उम्र में ममदानी न्यूयॉर्क आ गए और यहीं पले-बढ़े।
2017 में उन्होंने Democratic Socialists of America से जुड़कर राजनीति में कदम रखा।
2020 में उन्होंने न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के चुनाव में क्वींस के एस्टोरिया क्षेत्र से जीत दर्ज की थी।
उन्होंने इसी साल सीरियाई मूल की कलाकार रामा दुवाजी से शादी की है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story