Begin typing your search above and press return to search.

Mohammad Muizzu India Visit: मालदीव कभी भारत की सुरक्षा को नहीं करेगा कमजोर, चीन को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

Mohammad Muizzu India Visit: चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार (6 अक्टूबर) को नई दिल्ली पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत को आश्वासन दिया है कि उनका देश कभी भी ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा जिससे भारत की सुरक्षा को खतरा हो।

Mohammad Muizzu India Visit: मालदीव कभी भारत की सुरक्षा को नहीं करेगा कमजोर, चीन को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
X
By Ragib Asim

Mohammad Muijju India Visit: चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार (6 अक्टूबर) को नई दिल्ली पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत को आश्वासन दिया है कि उनका देश कभी भी ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा जिससे भारत की सुरक्षा को खतरा हो। मुइज्जू नई दिल्ली के साथ अपने देश के संबंधों को पुनः स्थापित करने के लिए भारत की यात्रा पर हैं। मालदीव और भारत के बीच संबंध तब से तनावपूर्ण हो गए थे जब से नई दिल्ली ने भारतीय सैनिकों को द्वीप राष्ट्र से वापस जाने के लिए कहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणियों ने द्विपक्षीय संबंधों को और भी तनावपूर्ण बना दिया।

चीनी प्रशासन के करीबी माने जाने वाले मुइज्जू ने रविवार (6 अक्टूबर) को कहा कि चीन के साथ देश के संबंधों से भारत की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होगा। उन्होंने मैदा को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मालदीव कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचे। भारत मालदीव का एक मूल्यवान साझेदार और मित्र है। हमारे संबंध आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित हैं। हम विभिन्न क्षेत्रों में अन्य देशों के साथ अपने सहयोग को बढ़ाते हैं। लेकिन हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमारे कार्यों से हमारे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता से समझौता न हो।"

जब उनसे भारतीय सैनिकों की वापसी के बारे में उनके निर्णय के बारे में पूछा गया तो मुइज्जू ने कहा कि वह घरेलू प्राथमिकताओं पर विचार कर रहे थे। उन्होंने कहा, "मालदीव और भारत अब एक-दूसरे की प्राथमिकताओं और चिंताओं को बेहतर ढंग से समझते हैं। मैंने वही किया जो मालदीव के लोगों ने मुझसे करने को कहा था। हाल के बदलाव घरेलू प्राथमिकताओं को संबोधित करने के हमारे प्रयासों को दर्शाते हैं। पिछले समझौतों की हमारी समीक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वे हमारे राष्ट्रीय हितों के अनुरूप हों और क्षेत्रीय स्थिरता में सकारात्मक योगदान दें।"

उन्होंने कहा कि भारत और मालदीव के बीच संबंध मजबूत हैं। उनकी यात्रा से ये और मजबूत होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, मालदीव के विदेशी मुद्रा भंडार में 440 मिलियन डॉलर की गिरावट के कारण उसके कर्ज में चूक होने की संभावना है। मुइज्जू पिछले साल अपने "इंडिया आउट" अभियान के दम पर सत्ता में आए थे। हालांकि, हाल ही में अमेरिका की यात्रा के दौरान उन्होंने एक बातचीत में कहा कि उन्हें द्वीप राष्ट्र में विदेशी सैन्य कर्मियों की मौजूदगी से परेशानी है। वे किसी देश के खिलाफ नहीं हैं।

मुइज्जू ने रविवार (7 अक्टूबर) को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। वह आज यानी सोमवार (7 अक्टूबर) को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आधिकारिक स्वागत किया। मुइज्जू की यह दिल्ली यात्रा जून में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद से उनकी दूसरी यात्रा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story