Begin typing your search above and press return to search.

Julian Assange News: विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे जेल से रिहा, अमेरिका के साथ समझौते की शर्तें जानिए

Julian Assange News: विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे कई वर्षों तक चले कानूनी विवाद के बाद मंगलवार को जेल से रिहा हो गए। उन्होंने अपनी रिहाई के बदले में सैन्य रहस्यों को उजागर करने के एक मामले में अमेरिकी अदालत में दोषी मानने पर सहमति जताई है।

Julian Assange News: विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे जेल से रिहा, अमेरिका के साथ समझौते की शर्तें जानिए
X
By Ragib Asim

Julian Assange News: विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे कई वर्षों तक चले कानूनी विवाद के बाद मंगलवार को जेल से रिहा हो गए। उन्होंने अपनी रिहाई के बदले में सैन्य रहस्यों को उजागर करने के एक मामले में अमेरिकी अदालत में दोषी मानने पर सहमति जताई है। पिछले 5 साल से वे ब्रिटेन की जेल में बंद थे और अमेरिका प्रत्यर्पण के खिलाफ लड़ रहे थे।

असांजे का परिचय

जूलियन असांजे का जन्म 3 जुलाई 1971 को ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य के टाउनविले में हुआ था। अपने बचपन और जवानी के दिनों में उन्होंने कुल मिलाकर 37 स्कूल बदले थे। कम उम्र में ही उन्हें कंप्यूटर में दिलचस्पी हो गई थी और 90 के दशक की शुरुआत में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल हैकर्स में से एक माना जाता था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न से फिजिक्स और गणित विषय में डिग्री भी हासिल की है।

विकिलीक्स की स्थापना और महत्वपूर्ण खुलासे

जूलियन असांजे ने 2006 में विकिलीक्स की स्थापना की, जिसमें लीक की गई सामग्री को प्रकाशित किया जाता है। 2007 में यह वेबसाइट अमेरिका की ग्वांतानामो बे स्थित जेल में हुए मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के खुलासे से चर्चा में आई थी। 2010 में उन्होंने अमेरिका के पूर्व सैनिक चेल्सी मैनिंग द्वारा लीक की गई एक श्रृंखला प्रकाशित की, जिनमें बगदाद में अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले का वीडियो भी शामिल था।

अन्य प्रमुख खुलासे

असांजे ने 2010 में विकिलीक्स के जरिए 2.50 लाख से अधिक अमेरिकी राजनयिक केबलों का संग्रह जारी किया। 2016 में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के ईमेल प्रकाशित किए, जिन्हें रूसी खुफिया एजेंसियों द्वारा चुराए गए थे।

कानूनी विवाद और गिरफ्तारी

2010 में असांजे पर स्वीडन की दो महिलाओं ने दुर्ष्कर्म के मुकदमे दर्ज कराए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। ब्रिटेन की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि उन्हें स्वीडन प्रत्यर्पित किया जा सकता है। 2012 में असांजे ने इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली, लेकिन 2019 में इक्वाडोर ने उनकी शरण वापस ले ली और ब्रिटेन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

असांजे की रिहाई कैसे संभव हुई?

फरवरी 2024 में ऑस्ट्रेलिया की संसद ने अमेरिका और ब्रिटेन की सरकारों से असांजे को उनके देश लौटने की अनुमति देने का आह्वान किया। अप्रैल 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनके खिलाफ मुकदमा वापस लेने पर विचार करने की बात कही। इसके बाद अमेरिकी सरकार ने उनके सामने एक मामले में दोषी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे असांजे ने स्वीकार कर लिया और उन्हें जमानत मिल गई।

समझौते की शर्तें

अमेरिका से हुए समझौते के तहत असांजे को जासूसी अधिनियम के तहत राष्ट्रीय रक्षा सूचना को अवैध रूप से प्राप्त करने और प्रसारित करने की साजिश के एक आरोप में दोषी ठहराया जाएगा। 26 जून को अमेरिकी राष्ट्रमंडल उत्तरी मारियाना द्वीप समूह की संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्हें इस मामले में 62 महीने जेल की सजा सुनाई जा सकती है, जिसमें ब्रिटेन में जेल में बिताए गए 5 साल भी शामिल होंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story