Begin typing your search above and press return to search.

Donald Trump Nobel Prize News Hindi: इज़रायल और पाकिस्तान दोनों ने डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए क्यों किया नामित? जानिए पूरा सच!

Donald Trump Nobel Prize News Hindi: हाल ही में इज़रायल ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की सिफारिश की है। इससे पहले पाकिस्तान भी यही मांग कर चुका है। इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में एक विशेष भोज के दौरान ट्रंप को नामांकन पत्र सौंपा।

Donald Trump Nobel Prize News Hindi: इज़रायल और पाकिस्तान दोनों ने डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए क्यों किया नामित? जानिए पूरा सच!
X
By Ragib Asim

Donald Trump Nobel Prize News Hindi: हाल ही में इज़रायल ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की सिफारिश की है। इससे पहले पाकिस्तान भी यही मांग कर चुका है। इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में एक विशेष भोज के दौरान ट्रंप को नामांकन पत्र सौंपा। नेतन्याहू ने ट्रंप से कहा, "मैंने आपको नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करने वाला यह पत्र नोबेल समिति को भेजा है। आप इसके वास्तविक अधिकारी हैं।" इज़रायल ने ट्रंप की सिफारिश, ईरान-इज़रायल संघर्ष के समाधान में उनकी भूमिका के कारण की है। वहीं पाकिस्तान ने भारत-पाक सीजफायर में ट्रंप की मध्यस्थता को देखते हुए यह प्रस्ताव रखा था।

नोबेल पुरस्कार क्यों और किसे मिलता है? | Why & Who Gets the Nobel Peace Prize?

नोबेल शांति पुरस्कार विश्व स्तर पर शांति स्थापना, युद्ध रोकने और देशों के बीच मेल-जोल बढ़ाने वाले व्यक्ति या संस्था को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार हर साल 10 दिसंबर को नॉर्वे के ओस्लो शहर में आयोजित समारोह में दिया जाता है।

नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कैसे हुई? | How Did Nobel Prize Originate?

डायनामाइट के अविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में मानवता की भलाई के लिए पुरस्कार देने का संकल्प लिया था। उनके नाम की यह प्रतिष्ठा अब 'नोबेल पुरस्कार' के रूप में विश्वप्रसिद्ध है। 1888 में एक अखबार द्वारा गलती से उनकी मृत्यु की खबर छपने पर उन्हें 'मौत का सौदागर' कहा गया था, जिसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया।

पहली बार कब मिला नोबेल सम्मान? | When Was the First Nobel Prize Awarded?

अल्फ्रेड नोबेल का निधन 10 दिसंबर 1896 को हुआ था। इसके पांच साल बाद, 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार वितरित किया गया। यह सम्मान छह क्षेत्रों में दिया जाता है – भौतिकी, रसायन, साहित्य, अर्थशास्त्र, चिकित्सा और शांति।

कौन कर सकता है नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन? | Who Can Nominate for Nobel Peace Prize?

इस पुरस्कार के लिए केवल ‘अर्हताप्राप्त नामांकक’ ही नामांकन भेज सकते हैं। ये लोग हैं:

  • किसी देश की सरकार या संसद के सदस्य
  • अंतरराष्ट्रीय न्यायालय या हेग के पंचाट के सदस्य
  • विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर (इतिहास, समाजशास्त्र, विधि, दर्शन)
  • शांति एवं विदेश नीति संस्थानों के निदेशक

पूर्व विजेता

  • पुरस्कार प्राप्त संस्थानों के बोर्ड सदस्य
  • नोबेल समिति के वर्तमान या पूर्व सदस्य
  • कोई व्यक्ति स्वयं को नामित नहीं कर सकता।

चयन प्रक्रिया कैसे होती है? | How Is the Winner Selected?

हर साल दिसंबर में नामांकन खुलते हैं और 31 जनवरी तक बंद हो जाते हैं। फिर विशेषज्ञों द्वारा 20-30 उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होती है। रिसर्च डायरेक्टर्स, प्रोफेसरों द्वारा गहन मूल्यांकन के बाद समिति बहुमत से या सर्वसम्मति से विजेता तय करती है। विजेता का एलान अक्टूबर में किया जाता है।

किन बातों का ध्यान रखा जाता है? | What Matters in Selection?

  • कार्य का सामाजिक और वैश्विक प्रभाव
  • शांति के लिए स्थायी योगदान
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असर

विजेता को क्या मिलता है? | What Does the Winner Receive?

विजेता को नोबेल मेडल, एक डिप्लोमा और नगद पुरस्कार (लगभग 8 करोड़ रुपये तक) मिलता है। यह राशि हर साल बदलती है और फाउंडेशन के फंड पर निर्भर करती है।

क्या नामांकनों की जानकारी सार्वजनिक होती है? | Are Nominations Public?

नहीं, नोबेल समिति के नियमों के मुताबिक, नामांकन से जुड़ी जानकारी 50 वर्षों तक गुप्त रखी जाती है। 2025 के नामांकनों की जानकारी 2075 में सामने आएगी।

अब तक किन अमेरिकी राष्ट्रपतियों को यह पुरस्कार मिला? | Which US Presidents Got the Nobel?

अब तक चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों को शांति का नोबेल मिला है:

  • 1. थियोडोर रूजवेल्ट (1906): रूस-जापान युद्ध में मध्यस्थता के लिए।
  • 2. वुडरो विल्सन (1919): राष्ट्र संघ की स्थापना के प्रयासों के लिए।
  • 3. जिमी कार्टर (2002): शांति, मानवाधिकार और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य।
  • 4. बराक ओबामा (2009): वैश्विक कूटनीति और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए।
  • भारत से किन्हें मिला है शांति का नोबेल? | Who Won the Peace Nobel from India?

भारत में अब तक दो लोगों को यह सम्मान मिला है

  • 1. मदर टेरेसा (1979): गरीबों की सेवा के लिए।
  • 2. कैलाश सत्यार्थी (2014): बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के लिए। इस वर्ष यह पुरस्कार मलाला यूसुफजई के साथ साझा किया गया।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story