Begin typing your search above and press return to search.

China Floods 2025: चीन में बाढ़ से मचा हाहाकार! अब तक 30 लोगों की मौत, लोगों से सतर्क रहने की अपील

China Badh: बीजिंग: चीन की राजधानी बीजिंग में बाढ़ और भारी बारिश ने लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बाढ़ के कारण बीजिंग में 30 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 80 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। इधर चीन के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हालातों को देखते हुए बचाव दल को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

चीन में बाढ़ से मचा हाहाकार! अब तक 30 लोगों की मौत, लोगों से सतर्क रहने की अपील
X
By Chitrsen Sahu

China Badh: बीजिंग: चीन की राजधानी बीजिंग में बाढ़ और भारी बारिश ने लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बाढ़ के कारण बीजिंग में 30 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 80 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। इधर चीन के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हालातों को देखते हुए बचाव दल को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

नगर बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने जारी किया था अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, बीजिंग नगर बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने सोमवार रात को ही पूरे बीजिंग शहर में अलर्ट जारी कर दिया था। इसके अलावा संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं शहर के संवेदनशील इलाकों में राहत बचाव दल को तैनात किया गया है, ताकि लोगों को तत्काल मदद मिल सकें। साथ ही लोगों को भी सावधान रहने की सलाह दी गई है।

अब तक 30 लोगों की मौत

बीजिंग नगर बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय के मुताबिक, बाढ़ और बारिश के कगारण बीजिंग के आसपास 30 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 28 मौते मियुन जिले में हुई है। इसके अलावा यानचिंग जिले में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मियुन जिले में ही सबसे ज्यादा बारिश 543.4 मिलीमाटर दर्ज की गई है। जिसके कारण इसी क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन जैसे ज्यादा मामले सामने आएं हैं।

राष्ट्रपति का खास निर्देश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारीयों और राहत बचाव दल को खास निर्देश दिए हैं कि काम में तेजी लाएं। साथ ही बाढ़ में लापता की तलाशी और फंसे हुए लोगों को तत्काल बचाया जाए। वहीं उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हर मुश्किल घड़ी के लिए तैयार रहे और हर काम योजनाबद्ध तरीके से करें।

प्रधानमंत्री की चेतावनी

चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने भी राष्ट्रीय बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों को खास निर्देश है। वहीं प्रधानमंत्री ली कियांग ने चेतावनी देते हुए कहा कि चीन के अन्य हिस्सों में भी मौसम की स्थिति खराब हो सकती है, इसलिए समन्वय के साथ काम करें।

और बिगड़ सकते हैं हालात

वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में चीन में बारिश की संभावना जताई है। बारिश के कारण चीन के हालात और बिगड़ सकते हैं। ऐसे में लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ मौसम विभाग के दिशा निर्देशों का पैलन करने को कहा है।

बीजिंग में क्यों आती है बाढ़

अगर आपके भी मन में ये सवाल उठ रहा है कि चीन के बीजिंग में बाढ़ क्यों आती है, तो बता दें कि जुलाई से अगस्त के बीच में ईस्ट एशियन मानसून एक्टिव होता है, जिसके कारण यहां भारी बारिश होती है। बीजिंग के आसपास की जमीन ऊंची नीची है। जिसकी वजह से पानी तेजी से बहता है। इसी वजह से नदी में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story