Begin typing your search above and press return to search.

Afghanistan Earthquake: भूकंप ने मचाई तबाही: 250 लोगों की मौत, 500 से ज्यादा घायल, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

Afghanistan Me Bhukamp Se 250 Logo Ki Maut: काबुल: अफगानिस्तान में रविवार रात को आए 6.3 तीव्रता वाले भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है। भूकंप की वजह से अब तक 250 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

Afghanistan Earthquake: भूकंप ने मचाई तबाही:  250 लोगों की मौत, 500 से ज्यादा घायल, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता
X
By Chitrsen Sahu

Afghanistan Me Bhukamp Se 250 Logo Ki Maut: काबुल: अफगानिस्तान में रविवार रात को आए 6.3 तीव्रता वाले भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है। भूकंप की वजह से अब तक 250 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

एक के बाद एक आते गए भूकंप के झटके

जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत में रविवार रात को लगभग 11 बजकर 47 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 रही, जिसका केंद्र कुनर प्रांत के हिंदू कुश क्षेत्र था। इतना ही नहीं पहले झटके के बाद भी भूकंप के तीन और झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 4.7, 4.3 और 5.0 रही।

मौत के आंकड़ों में हो सकता है इजाफा

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत में आए भूकंप के झटके ने जमकर तबाही मचाई है। भूकंप के बाद कई घरों में दरारे पड़ गई और कई घर तो ढह भी गए। जिसकी चपेट में आने से अब तक 250 लोगों की मौत हो गई। लगभग 500 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय अधिकारियों ने संभावना जताई है कि मौत के आंकड़ों में इजाफा हो सकता है।

भूस्खलन और टूटी सड़के बनी मुसीबत

प्रशासन की ओर से राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में भूकंप के कारण भूस्खलन हो गई है। कई जगहों पर सड़के भी टूट गई है। जिसके कारण राहत बचाव टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उन्होंने हेलिकॉप्टर और चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की अपील की है। भूस्खलन और टूटी सड़कों के कारण राहत बचाव दल मौके पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

एक ही महीने में आए पांच भूकंप

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता वाला भूकंप आया हो। अफगानिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। इससे पहले भी अफगानिस्तान में अगस्त के महीने में ही पांच बार भूकंप आए हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story