Begin typing your search above and press return to search.

IG बिलासपुर दीपांशु काबरा का दिलचस्प ट्वीट “जवाबदेह बनिए.. फेक न्यूज शेयर मत करिए” फ़िल्म धमाल के बेहद हिट सीन का मीम भी किया शेयर

IG बिलासपुर दीपांशु काबरा का दिलचस्प ट्वीट “जवाबदेह बनिए.. फेक न्यूज शेयर मत करिए” फ़िल्म धमाल के बेहद हिट सीन का मीम भी किया शेयर
X
By NPG News

रायपुर,10 अप्रैल 2020। कोविड 19 की भयावहता से बचने के उपाय के रुप में घर में रहने के अनुशासन के पालन की क़वायद में जुटी पुलिस के सामने एक समस्या और आ रही है, और वो है फेक न्यूज़ की। इसे लेकर व्हाट्सएप ने एडवाइज़री जारी की है.. और मैसेज शेयर को लेकर नियम कड़े कर दिए हैं।
लेकिन फिर भी मसले हो रहे हैं।इसे लेकर पुलिस ने सख़्ती दिखाई है और अपराध भी दर्ज किए हैं। पर हालिया दिनों मुसीबत वो मैसेज हैं जो कोरोना की दवाईयों को लेकर बूस्ट हो रहे हैं।
इसे लेकर आईजी बिलासपुर ने एक दिलचस्प ट्वीट किया है और जिस मीम के साथ किया है, वो हंसने को मजबूर कर रहा है, वहीं गंभीर भी कर रहा है।

IG दीपांशु काबरा ने ट्विट में धमाल के बेहद हिट सीन का मीम तैयार किया और उसके साथ ट्वीट किया
“फ़ॉरवर्डड मैसेज मुश्किलें बढ़ाते हैं… इन्हें छोड़िए.. जवाबदेह बनिए.. याद रखिए ‘नहीं करना था’ के मायने..सूचना और ग़लत सूचना में अंतर समझिए”

NPG का भी सुधी पाठकों से आग्रह है कृपया फ़ॉरवर्ड मैसेज से बचिए.. कोविड19 की दवा तलाशी जा रही है.. नागरिक कर्तव्यों का पालन करिए.. घर पर रहिए।

Next Story