Begin typing your search above and press return to search.

दिलचस्प संयोग – हैलीपैड से एक गाड़ी में सूबे की सियासत के तीन दिग्गज पहुँचे सभा स्थल .. CM भूपेश, मंत्री सिंहदेव और विधानसभा अध्यक्ष महंत..

दिलचस्प संयोग – हैलीपैड से एक गाड़ी में सूबे की सियासत के तीन दिग्गज पहुँचे सभा स्थल .. CM भूपेश, मंत्री सिंहदेव और विधानसभा अध्यक्ष महंत..
X
By NPG News

जांजगीर,5 जनवरी 2021। कंचन काँसा और कोसा की त्रयी धारा के विशिष्ट संयोग वाले जांजगीर क्षेत्र की उस धरती ने आज फिर एक संयोग दिखाया। राजनीति में रुचि रखने वालों के लिए यह संयोग बेहद रुचिकर है। जांजगीर ज़िले की धरती की राजनैतिक चेतना का इतिहास यूँ भी बेहद अहम धरोहर रहा है।
हैलीपैड पर जैसे ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हैलिकॉप्टर पहुँचा, उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत भी हैलिकॉप्टर से उतरे। हैलीपैड पर ज़िले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव पहले से मौजुद थे।वे शासकीय विमान से अंबिकापुर से बाजरिया बिलासपुर जांजगीर पहुँचे थे।
CM भूपेश बघेल की मंत्री टी एस सिंहदेव ने अगवानी की। इसके ठीक बाद जबकि सभा स्थल पर जाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गाड़ी की ओर बढ़े, उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और मंत्री टीएस सिंहदेव को भी उसी गाड़ी में बिठा लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैसी कि उनकी चिर परिचित शैली है, उसी आत्मिय अंदाज़ में डॉ चरणदास महंत को “भैया” और मंत्री सिंहदेव को “महाराज” कह कर संबोधित करते हुए बैठा लिया।
कांग्रेस सत्ता के इस दौर में एक ही गाड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री टी एस सिंहदेव और विधान सभा अध्यक्ष चरणदास महंत की मौजुदगी दिलचस्प संयोग की श्रेणी में ही है। ज़ाहिर है लोगों के बीच इस त्रयी की चर्चा होती रही।

Next Story