इंस्पेक्टर के तबादलेः सायबर सेल प्रभारी रमाकांत साहू को भेजा गया बलरामपुर…बिलासपुर, धमतरी, राजनांदगांव, दंतेवाड़ा सहित इन जिलों के निरीक्षकों को भी बदला गया…देखें सूची

इंस्पेक्टर के तबादलेः सायबर सेल प्रभारी रमाकांत साहू को भेजा गया बलरामपुर…बिलासपुर, धमतरी, राजनांदगांव, दंतेवाड़ा सहित इन जिलों के निरीक्षकों को भी बदला गया…देखें सूची
X

रायपुर 30 मार्च 2021। प्रदेश के अलग अलग जिलों में पदस्थ 12 निरीक्षकों के ट्रांसफर लिस्ट जारी की गयी है। ये आदेश डीजीपी डीएम अवस्थी ने जारी किया है। जारी लिस्ट में जिन पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले हुये हैं, उनमें से रायपुर सायबर सेल प्रभारी रमाकांत साहू को बलरामपुर, गोपाल सिंह धूर्वे को सूरजपुर से महासमुंद, अजय कुमार सिंहा दंतेवाड़ा से बेमेतरा, रामकुमार साहू गरियाबंद से रायपुर , स्वाती मिश्रा राजनांदगांव से रायपुर, विपिन कुमार लकड़ा धमतरी से सूरजपुर, कु सरोज टोप्पो रायगढ़ से सरगुजा, जवाहर लाल गायकवाड़ कांकेर से कोरिया, अमित कुमार बेरिया पीटीएस मैनपाट से रायपुर, रूपक शर्मा रायपुर से जांजगीर चांपा, मीणा महिलकर बिलासपुर दुर्ग, मनीष सिंह परिहार गौरेला पेंड्र्ा मारवाही से जांजगीर चांपा भेजा गया है।

Tags

Next Story