Begin typing your search above and press return to search.

मासूम से दरिंदगीः होली के दिन तीन साल की बच्ची से बलात्कार, चिल्ला न सके इसलिए मुंह में डाल दिया अंडा… आरोपी फरार

मासूम से दरिंदगीः होली के दिन तीन साल की बच्ची से बलात्कार, चिल्ला न सके इसलिए मुंह में डाल दिया अंडा… आरोपी फरार
X
By NPG News

रायपुर 30 मार्च 2021। राजधानी में तीन साल की मासूम बच्ची के मुंह में अंडा डालकर उसके साथ बलात्कार की घटना सामने आयी है। आरोपी घटना के बाद फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना सीलतरा थाना के सांकरा स्थित एक फैक्ट्री की है। मध्यप्रदेश निवासी एक मजदूर इसी फैक्ट्री में काम करता है और फैक्ट्री में ही अपनी पत्नी-तीन साल बेटी के साथ रहता है। होली वाले दिन बच्ची फैक्ट्री में खेल रही थी, उस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसे अपने साथ सूनसान जगह में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
इधर बच्ची के नहीं दिखने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया। थोड़े देर बाद बच्ची फैक्ट्री से कुछ दूरी पर बेहोश हालत में नाजुक स्थिति में पड़ी मिली। साथ ही बच्ची के मुंह में अंडा डला हुआ था। बच्ची की हालत देखकर परिजनों ने इसकी सूचना सिलतरा पुलिस को दी, जिसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा हैं कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान चिल्ला न सके इसलिए उसके मुंह में अंडा डाल दिया था। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश सिलतरा पुलिस कर रही है।

Next Story