Begin typing your search above and press return to search.

घायल युवक निकला कोरोना पाॅजिटिव: राजधानी में देर रात हुई चाकूबाजी, घायल युवक निकला कोरोना पाॅजिटिव…. परिजनों का आरोप- डाॅक्टरों ने इलाज से किया इंकार.. रातभर तड़पता रहा

घायल युवक निकला कोरोना पाॅजिटिव: राजधानी में देर रात हुई चाकूबाजी, घायल युवक निकला कोरोना पाॅजिटिव…. परिजनों का आरोप- डाॅक्टरों ने इलाज से किया इंकार.. रातभर तड़पता रहा
X
By NPG News

रायपुर 12 सितंबर 2020। राजधानी में बीती रात आपसी रंजीश में चार अरोपियों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड हमला कर दिया है। हमले के बाद घायल युवक के पीठ में चाकू फंसा रह गया। वहीं घटना के बाद पीड़ित युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में लाया गया जहां पर इसकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। युवक का मेकाहारा में इजाल जारी है।

मामला पंडरी थाना क्षेत्र के दलदल सिवनी इलाके का है। पीड़ित युवक का नाम सूरज चौरे है। बीती रात मोहल्ले के ही चार युवकों से पीड़त का पुरानी रंजीश को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा कि आरोपी युवकों ने सूरज चौरे के गले और पीठ में चाकू से ताबड़तोड़़ वार करना शुरू कर दिया। घटना में सूरज के पीठ में चाकू फंसा रह गया, जिसके बाद मौके से चारों आरोपी फरार हो गये। देर रात घायल युवक को राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर युवक की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद उसे मेकाहारा लाया गया। मेकाहारा में रात भर युवक का इलाज नहीं किया गया और उसके पीठ में फंसे चाकू को सुबह निकाला गया।

परिजनों ने आरोप लगाया हैं कि मेकाहारा के डाॅक्टरों ने पीड़ित को कोरोना पाजिटिव बताकर रात भर उसका इलाज नहीं किया। डाॅक्टरों ने पीड़ित के पीठ से चाकू निकाले बिना ही उसे कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया। पीड़ित के पीठ में रात भर चाकू फंसा रहा और वो तड़पता रहा। आज सुबह डाॅक्टरों ने उसके पीठ से चाकू निकाला है। युवक की स्थिति गंभीर है। वहीं खबर लिखे जाने तक पीड़ित पर हमला करने वाले चार आरोपियों में एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन फरार है, जिनकी तलाश पंड़री पुलिस के द्वारा की जा रही है। फरार आरोपियों में प्रिंस दुबे, गोकुल साहू, अजय गेदम शामिल है।

बता दें राजधानी में चाकू बाजी की ये पहली घटना नहीं हैं, इसके पहले भी सेजबाहार, पंडरी, बारियाकला, टीकारापारा, संतोषी नगर, पुरानी बस्ती, तेलीबांधा, सिविल लाइन इलाके सहित राजधानी के कई क्षेत्रों में चाकूबाजी की घटनाएं आम हो चुकी है। हालांकि पुलिस इस तरह की घटनाओं में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद भी राजधानी में आये दिन चाकूबाजी देखने को मिल रही है।

Next Story