कलेक्टर किरण कौशल की पहल ने दिखाया रंग….हेल्प ऑन द व्हील्स अभियान के तहत अभी तक लोगों ने दान किए 64 क्विंटल राशन सामग्री….आप भी बन सकते हैं इस महादान का हिस्सा

कोरबा 15 अप्रैल 2020।कोरबा कलेक्टर किरण कौशल की पहल पर शुरू किए गए हेल्प आन व्हील्स को पिछले कुछ दिनों में ही जन सहयोग से काफी रफ्तार मिल रहा है। हेल्प ऑन व्हील्स की मदद से हज़ारों कोरोना प्रभावित और जरूरतमंदों को अब तक राशन सामाग्री पहुचाकर सीधे मदद पहुचाया जा चुका है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश मे लॉक डाउन है। ऐसे में कोरबा जिले में भी लॉक डाउन के दौरान सैकड़ो मजदूर और जरूरत मंदो को राशन सामग्री की कमी से जूझना पड़ रहा था। कोरबा क्लेक्टर किरण कौशल के पहल के बाद प्रभावित और जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए सहायता करने के इच्छुक लोगों के घरों तक एक फोन पर हेल्प आन द व्हील्स गाड़ी तत्काल पहुंच रही है। दानदाता अपनी सहायता सामाग्री इस गाड़ी के प्रभारी को सौंप रहें है। हेल्प आन व्हील्स के माध्यम से मिली सहायता सामाग्री, राशन आदि को कोरोना प्रभावित जरूरतमंद लोगों तक प्रशासन द्वारा सीधे पहुचाकर मदद की जा रही है। गौरतलब है कि कोरबा कलेक्टर किरण कौशल ने 7 अप्रैल को हेल्प ऑन व्हील्स की शुरुवात की थी, और सबसे पहले कलेक्टर के पिता ने ही हेल्प ऑन व्हील्स को कॉल कर राशन के 25 पैकेट मदद स्वरूप दिए थे। जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इस मुहिम में जल्द ही आम और खास लोग मदद के लिए आगे आने लगे। यही वजह है कि पिछले 10 दिनों में ही हेल्प ऑन व्हील्स को 63 क्विंटल 66 किलोग्राम राशन सामग्री लोगो ने आगे बढ़कर मदद स्वरूप कोरोना प्रभावितो के लिए दिए है। हेल्प ऑन व्हील्स से मिले राशन को एक हजार 914 पैकेट बनाकर कोरबा के अलग अलग स्थानों जरूरतमंद एक हजार 914 लोगों में अब तक वितरित कर सीधे राशन सामग्री की मदद किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉक डाउन के दौरान दैनिक रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले परिवारों, निःशक्तजनों, आश्रयहीन लोगों के समक्ष भोजन और राशन की दिक्कत न हो, इसके लिए कलेक्टर किरण कौशल की पहल पर कोरबा में ‘हेल्प ऑन व्हील्स अभियान‘ की शुरूआत की गई है। हेल्प आन व्हील्स के लिए कलेक्टर कौशल ने इच्छुक लोगों से सहायता सामाग्री के रूप में राशन किट जिसमें पांच किलो चावल, आधा किलो दाल, हल्दी, मिर्ची एवं धनिया के छोटे मसाला पैकेट, एक किलो आलू इस राशन किट में रखने की अपील की है।
इस अभियान में जरूरतमंदों के घर तक राशन पहुचाया जा रहा है। इस कार्य में अनेक समाज सेवी संस्थाएं और सामाजिक संगठन भी आगे बढ़कर हाथ बटा रहे है। हेल्प आन व्हील्स को अपने घर बुलाने के लिए अपर कलेक्टर संजय अग्रवाल से मोबाईल क्रमांक 9425257057, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.जयवर्धन के मोबाईल नंबर 8297948681, नगर निगम आयुक्त राहूल देव से दूरभाष क्रमांक 9560932435, अपर आयुक्त अशोक शर्मा से मोबाईल नंबर 9425224112 और प्रभारी अधिकारी पी.आर.मिश्रा से दूरभाष क्रमांक 9827875999 पर संपर्क किया जा सकता है। लोग कोरोना से संबंधित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में भी दूरभाष क्रमांक 07759-228548 पर फोन कर हेल्प आन द व्हील्स के लिए सूचना दे सकते हैं।
