Begin typing your search above and press return to search.

आम आदमी पर महंगाई की मार: अमूल दूध हुआ महंगा, 1 जुलाई से लागू नई कीमत

आम आदमी पर महंगाई की मार: अमूल दूध हुआ महंगा, 1 जुलाई से लागू नई कीमत
X
By NPG News

नईदिल्ली 30 जून 2021। एक ओर कोरोना ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है, तो वहीं दूसरी ओर भारत की आम जनता को महंगाई भी समय-समय पर झटका दे रही है. अब अमूल दूध के दामों में बढोत्तरी हुई है, जिससे सीधे आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ेगा. अमूल दूध कंपनी ने प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ा दिए हैं। हां, कहने को तो सिर्फ 2 रुपये बढ़ाए गए हैं, लेकिन ये आम जनता के लिए एक बड़ा झटका है.

अमूल के सभी मिल्क प्रोडक्ट अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल ताज़ा, अमूल टी-स्पेशल, अमूल स्लिम एन्ड ट्रीम में दो रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोतरी होगी. यानी एक जुलाई से दिल्ली, एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में अमूल दूध महंगे दाम में मिलेगा. करीब डेढ़ साल के बाद है, जब अमूल की ओर से ये दाम बढ़ाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, नए दाम लागू होने के बाद अमूल गोल्ड का दाम 58 रुपये प्रति लीटर होगा.

अमूल का कहना था कि दूध के खरीद मूल्य में इस वृद्धि से सात लाख पशुपालकों को फायदा मिलेगा. पशुपालकों को बढ़ा हुआ दाम 11 मई से मिलना शुरू हो गया था. उनको अब भैंस के दूध के एक किलो बसा के लिए 640 रुपये और गाय के दूध के एक किलो बसा के लिए 290 रुपये मिलेंगे.

Next Story