Begin typing your search above and press return to search.

महंगाई की मार: अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाई दूध की कीमत… यहां देखें पूरी रेट लिस्ट

महंगाई की मार: अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाई दूध की कीमत… यहां देखें पूरी रेट लिस्ट
X
By NPG News

नईदिल्ली 10 जुलाई 2021. मदर डेयरी ने आज दिल्ली एनसीआर में अपने सभी दूध वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। मदर डेयरी के मुताबिक दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी है। नई कीमतें 11 जुलाई से लागू होंगी। मदर डेयरी के मुताबिक दूध की कीमतों में डेढ़ साल के बाद बढोतरी की गयी है। मदर डेयरी ने कहा कि वह, “अपनी तरल दूध की कीमतों को 11 जुलाई, 2021 से दिल्ली-एनसीआर में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने पर मजबूर है.” नयी कीमतें दूध के सभी प्रकारों पर लागू होंगी.

कंपनी की तरफ से जारी बयान में यह कहा गया है कि कंपनी मंहगाई का दबाव झेल रही है. पिछले एक साल में कई चीजों का लागत बढ़ गया है. वैश्विक महामारी के कारण दूध उत्पादन में भी उसे संकट का सामना करना पड़ रहा है. पिछले एक साल में, कृषि कीमतें आठ से 10 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं और इनके साथ ही प्रसंस्करण, पैकेजिंग और साजो-सामान की बढ़ती परिचालन कीमतों की मार भी पड़ी है.

कीमत बढ़ाने के पीछे कारणों को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, पिछले तीन चार हफ्तों में अकेले दूध की कृषि कीमतों में लगभग चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है. पिछले एक साल में दूध की खरीद के लिए ज्यादा कीमतें चुकाने के बावजूद, उपभोक्ताओं के लिए कीमत नहीं बढ़ाई गई थी.

Next Story