इंडियन रेलवे 512 पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन में बदलेगा, इन राज्यों को होगा फायदा….. रेलवे जल्द ले सकता है बड़ा फैसला

नयी दिल्ली 20 जून 2020। इंडियन रेलवे 512 पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन में बदलकर चलाने की तैयारी में है। ये ट्रेनें पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के बीच चलाई जाएंगी। रेलवे ने तय किया है कि 200 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करने वाली ट्रेनों को ही एक्सप्रेस ट्रेन में बदला जाएगा। एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड पैसेंजर ट्रेनों से ज्यादा होती हैं और इनके स्टॉपेज कम होते हैं। साथ ही इनके किराए में परिवर्तन और टिकट एवं यात्रियों की जांच की व्यवस्था को लेकर जल्द ही फैसला लिया जाना है। देशभर में कुल ऐसी 512 ट्रेन चलेंगी।
उत्तर रेलवे की 53 ट्रेन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पैसेंजर से एक्सप्रेस में तब्दील की जाने वाली ट्रेनों में उत्तर रेलवे की तकरीबन 53 ट्रेन हैं। ये ट्रेन पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच चलेंगी। उत्तर रेलवे की कुल ट्रेन में नौ दिल्ली से बनकर चलेंगी। इसमें मेमू व डेमू ट्रेन भी शामिल होंगी। दिल्ली से चलने वाली ट्रेन हरिद्वार, कुरुक्षेत्र, हिसार, शाहजहांपुर, अंबाला व कालका रूट की होंगी।
उत्तर रेलवे की कुल ट्रेन में नौ दिल्ली से बनकर चलेंगी। इसमें मेमू व डेमू ट्रेन भी शामिल होंगी। दिल्ली से चलने वाली ट्रेन हरिद्वार, कुरुक्षेत्र, हिसार, शाहजहांपुर, अंबाला व कालका रूट की होंगी। रेलवे (Railway) के इस फैसले से यात्रियों का सफ़र और सुगम हो जाएगा।
